फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   53 NHM workers dismissed but still continue to strike

53 NHM कर्मी बर्खास्त फिर भी हड़ताल जारी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

Fri, 28 Oct 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Oct 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
53 NHM workers dismissed but still continue to strike
हरियाणा में 53 हड़ताली NHM कर्मी बर्खास्‍त
 हरियाणा सरकार के रवैये पर विरोध दर्ज कराने वाले 53 नेताओं को बर्खास्त करने के आदेश दे दिए गए हैं। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल बातचीत से सुलझाने की बजाय 53 पदाधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया। यह कदम अलोकतांत्रिक व तानाशाहीपूर्ण है।
विज्ञापन


संघ के महासचिव सुभाष लांबा ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री एनएचएम कर्मचारियों के लिए बातचीत के दरवाजे खुले होने और समझौते की बात कही जा रही है तो दूसरी तरफ विभाग के मंत्री कर्मियों को बर्खास्त करने के आदेश दे रहे हैं। लांबा ने कहा कि सिविल अस्पतालों के एक किलोमीटर के दायरे में धारा 144 लगाकर माहौल बिगाड़ा जा रहा है। प्रदेश के कर्मचारी एकजुटता के साथ इस तानाशाही रवैये का करारा जवाब देंगे।
विज्ञापन


उधर, स्वास्थ्य विभाग की तालमेल कमेटी भी खुलकर इस हड़ताल के समर्थन मे आ गई है। पूरे प्रदेश में कर्मियों ने विरोध सभाएं आयोजित करने और शनिवार को काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया है। अगर इसके बाद भी सरकार ने बातचीत के जरिए इस मसले को नहीं सुलझाया तो विभाग के सभी कैटेगरी के कर्मचारी हड़ताल में शामिल होने का फैसला लेने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ ने इस कदम को बताया तानाशाहीपूर्ण

53 NHM workers dismissed but still continue to strike
हरियाणा में 53 हड़ताली NHM कर्मी बर्खास्‍त
दूसरी ओर, एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण हिसार, रोहतक, कैथल, सिरसा सहित सभी जिलों में अस्पतालाें में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हाे रही हैं। सिविल अस्पमलों के बाहर हड़ताली कर्मचारी धरने पर बैठे हैं।

हड़ताल के तीसरे दिन कर्मचारियों ने सभी जिलों में आमरण अनशन शुरू किया। राज्य सरकार की कार्रवाई के बाद हड़ताली कर्मचारी और भड़क गए। उन्हाेंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed