फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   51.28 lakh rupees embezzled due to fear of arrest by ED and CBI in money laundering case

Chandigarh News: मनी लांड्रिंग में ईडी व सीबीआई की ओर से गिरफ्तारी का डर दिखा 51.28 लाख रुपये ऐंठे

Sun, 24 Nov 2024 06:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
51.28 lakh rupees embezzled due to fear of arrest by ED and CBI in money laundering case
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा के रहने वाले हरीनाथ सिंह को शातिर ठगों ने हाउस अरेस्ट कर मनी लांड्रिंग में ईडी व सीबीआई की ओर से गिरफ्तारी का डर दिखाकर 51 लाख 28 हजार रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हरीनाथ सिंह ने बताया कि बीते दो अक्तूबर को उसके पास अज्ञात नंबर से एक फोन पाया। फोन करने वाली महिला ने खुद को एक टेलीकाॅम कंपनी की कर्मचारी बताया। महिला ने कहा कि उसके आधार कार्ड पर मुंबई से एक सिम कार्ड जारी हुआ है, जिसका उपयोग मनी लांड्रिंग में हुआ है और इस मामले की जांच मुंबई सीबीआई व ईडी कर रही है। उसे कहा गया कि अगर वह जांच में सहयोग नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए सीबीआई की टीम गिरफ्तार करने पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

महिला ने शिकायतकर्ता कोे सीबीआई अधिकारी बताकर एक मोबाइल नंबर दिया और कहा कि वह उनके साथ संपर्क में रहे। दिए गए नंबर पर हरीनाथ ने फोन किया तो उसे एक वीडियो कॉल आई जिसमें एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में बात करता दिखाई दिया। उसने उसे दो घंटे में मुंबई आने के लिए कहा। इस पर न चाहते हुए हरीनाथ ने विश्वास कर लिया और उनकी बातों में आ गए। शातिरों ने उसे डर दिखाकर 20 दिन में करीब 51 लाख 28 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद भी शातिर पैसों की डिमांड करते रहे लेकिन धोखाधड़ी का अहसास होने पर हरीनाथ ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed