{"_id":"24ffc296ca621263fa6aaf49559834b0","slug":"50-dengue-patient-in-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में डेंगू के 50 मरीज मिलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में डेंगू के 50 मरीज मिलने से हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
Updated Thu, 11 Sep 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में इस सीजन में अभी तक डेंगू के 50 मामले आने के बाद शासन में भी खलबली मच गई है।
विज्ञापन
सेहत मंत्री सुरजीत ज्याणी ने स्टेट टास्क फोर्स की बैठक बुलाकर डेंगू की रोकथाम के निर्देश दिए है। इसके साथ ही सभी विभागों को सहयोग करने के लिए कहा गया है। ज्याणी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने डेंगू मामलों की पड़ताल के लिए रिव्यू कमेटी गठित की है। यह डेंगू के मरीजों की पुष्टि करेगी।
साथ ही चेतावनी दी कि डेंगू की दहशत फैलाने वाले निजी अस्पतालों पर कार्रवाई की जाएगी। सभी निजी अस्पतालों को डेंगू के संदिग्ध मरीजों की जानकारी विभाग के पास भेजने के लिए कहा है।
विज्ञापन
ज्याणी ने बताया कि डेंगू मच्छर के लारवे को मारने वाली मछली की किस्म तैयार करने के लिए मछली पालन विभाग से समझौता किया गया है। डेंगू के 90 प्रतिशत केस शहरों से आ रहे हैं। इसलिए सभी विभाग मिलकर डेंगू की रोकथाम के लिए मुहिम चलाएंगे। संबंधित विभागों के कर्मचारी घरों की चेकिंग करेंगे और पानी की सफाई न करने वालों के चालान काटेंगे। वाटर सप्लाई विभाग को पानी की लीकेज बंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
ज्याणी ने बताया कि डेंगू की मुफ्त जांच के लिए राज्य के 15 अस्पतालों में सेंटीनल सर्विलेंस सिस्टम स्थापित किया गया है, जबकि 20 जिला अस्पतालों में ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर लगाए गए हैं।
छह अस्पतालों में ब्लड एफरेसिस मशीनें लगाई गई हैं। जिन क्षेत्रों मेें अधिक मरीज मिल रहे हैं, वहां स्प्रे कराया जा रहा है। इस मौके पर सीपीएस डॉ. नवजोत कौर, प्रमुख सचिव विन्नी महाजन, पीएचएससी एमडी हुसन लाल, डायरेक्टर हेल्थ डॉ. करनजीत सिंह भी मौजूद थे।