{"_id":"5ea6fb5b8ebc3e9048061366","slug":"5-new-covid-19-positive-cases-have-been-reported-in-haryana-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में कोरोना के पांच नए केस, कुल 309 लोग संक्रमित, अब तक 213 मरीज हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में कोरोना के पांच नए केस, कुल 309 लोग संक्रमित, अब तक 213 मरीज हुए ठीक
Mon, 27 Apr 2020 09:05 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में सोमवार को पांच नए मामलों के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 309 तक पहुंच गया है। जबकि प्रदेश में 213 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिन अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। इसके बावजूद 15708 मरीज अभी भी मेडिकल सर्विलांस के दायरे में है। हरियाणा में अभी तक 22993 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
जांच के बाद इनमें से 20702 लोगों के सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 1990 लोगों की सैंपल रिपोर्ट का भी इंतजार है। प्रदेश में इस वक्त 85 मरीज ही एक्टिव संक्रमित हैं। संकरित मरीजों का रिकवरी रेट भी बढ़कर 70.68 हो गया है। इस वक्त प्रदेश में टेस्ट रेट प्रति दस लाख लोगों पर 907 है।
विज्ञापन
अभी तक विभिन्न जिलों में कुल पॉजिटिव मरीजों में से अंबाला में 14, भिवानी में 3, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 46, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 51, हिसार में 4, जींद में 2, करनाल में 6, कैथल में 2, कुरुक्षेत्र में 2, नूंह में 57, पलवल में 34, पानीपत में 12, पंचकूला में 18, रोहतक में 4, सिरसा में 4, सोनीपत में 22, यमुनानगर में 3 और झज्जर में 1 मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर, अंबाला में 10, भिवानी में 2, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 37, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 36, हिसार में 2, जींद में 2, करनाल में 5, कैथल में 2, कुरुक्षेत्र 2, नूंह में 44, पलवल में 29, पानीपत में 5, पंचकूला में 10, रोहतक में 0, सिरसा में 4, सोनीपत में 4, यमुनानगर में 3 मरीजों समेत गुरुग्राम में सभी इटली के संक्रमित मरीज भी ठीक हो चुके हैं।