फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5 more opd online of pgi chandigarh

पीजीआई की 5 और ओपीडी हुई ऑनलाइन

Tue, 14 Apr 2015 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 14 Apr 2015 12:45 PM IST
विज्ञापन
5 more opd online of pgi chandigarh

पीजीआई संस्थान ने सोमवार को पांच और ओपीडी के रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कर दिए गए। मंगलवार से मरीज इंटरनल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, ईएनटी और यूरोलाजी के डाक्टरों को दिखाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इससे पहले एडवांस आई सेंटर, स्किन, गायनी, आरथापेडिक्स, ड्रग्स डी एडिक्शन एंड ट्रेेनिंग सेंटर और ओरल हेल्थ साइंस सेंटर में पहले से ही रजिस्ट्रेशन आनलाइन थे।
विज्ञापन


ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए मरीजों को पीजीआई की वेबसाइट (http://pgimer.edu.in) पर जाना होगा। वेबसाइट पर पेशेंट केयर वाले हिस्से में ऑनलाइन प्री रजिस्ट्रेशन का एक ऑप्शन होगा। इस पर क्लिक करते ही कुछ दिशा-निर्देश आएंगे और उसके नीचे प्रोसीड फार रजिस्ट्रेशन लिखा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस पर क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन फार्म आ जाएगा। इसमें मरीज से संबंधित कुछ जानकारियां पूछी गई हैं। फार्म में छह डिपार्टमेंट के ऑप्शन आएंगे। इनमें जिस भी डिपार्टमेंट में आप दिखाना चाहते हैं तो उस पर क्लिक कर दीजिए।

इसके बाद आपको अगले सात दिन की तारीख दी जाएगी। उसमें मन मुताबिक तारीख भर दें। फार्म में मोबाइल नंबर और अपना ई-मेल आईडी भी भरें। फार्म भरते ही आपके मोबाइल पर प्री-रजिस्ट्रेशन नंबर आ जाएगा।

काउंटर पर दिखाना होगा अपना नंबर
जिस दिन मरीज को दिखाने जाना हो उस दिन प्री-रजिस्ट्रेशन नंबर को ओपीडी के सेपरेट रजिस्ट्रेशन काउंटर में दिखाना होगा। ये काउंटर सुबह आठ बजे से लेकर 11 बजे तक रहेगा।


इस काउंटर पर नंबर दिखाते ही मरीज को यूनिक और परमानेंट सीआरएनओ नंबर मिल जाएगा। इस नंबर को दिखाकर आप ओपीडी में अपना इलाज करवा सकते हैं।

तारीख पर नहीं आने पर रद्द होगा कार्ड

जिस दिन के लिए मरीज ने रजिस्ट्रेशन कराया यदि किसी कारण वश वह नहीं पहुंच पाता है तो उसका कार्ड रद्द हो जाएगा। उसे फिर से नया रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। जिस दिन आपको जाना है, उस दिन सुबह छह बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed