फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   5 Dysp will charge sheet on prakash singh committee report of jat violence

जाट हिंसा पर प्रकाश सिंह कमेटी की की रिपोर्ट: 5 DSP पर गिरेगी गाज

Thu, 26 May 2016 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 26 May 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
5 Dysp will charge sheet on prakash singh committee report of jat violence
यूपी के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह - फोटो : amar ujala

 हरियाणा सरकार जल्द पांच डीएसपी को चार्जशीट करने की तैयारी में है। पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह की रिपोर्ट के आधार पर इन डीएसपी को चार्जशीट किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक सरकार आईएएस और आईपीएस अधिकारियों पर कार्रवाई से पहले उन्हें भी नोटिस देने की तैयारी में है। 

विज्ञापन


मानवाधिकार आयोग में सुनवाई 18 जुलाई को
वहीं हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा, आगजनी और लूटपाट की घटनाओं पर हरियाणा मानवाधिकार आयोग से जवाब दाखिल करने के लिए वक्त मांगने पर प्रकरण की सुनवाई 18 जुलाई के लिए स्थगित कर दी गई है। बुधवार को आयोग में एडीशनल एडवोकेट जनरल की ओर से मामले में जवाब दायर करने के लिए संबंधित आयोगों की रिपोर्ट हासिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा गया, जिस पर आयोग ने अगली सुनवाई के लिए नई तारीख मुकर्रर कर दी।
विज्ञापन


आयोग के सदस्य जस्टिस एचएस भल्ला और जेएस अहलावत की ओर से मामले पर बुधवार को सुनवाई की र्गई। चार मार्च को दिल्ली में कैंप कोर्ट के दौरान आयोग के अध्यक्ष ने जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान राज्य में हुईं घटनाओं पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और राज्य के पुलिस महानिदेशक को 18 अप्रैल के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। हालांकि अब तक मामले में हरियाणा सरकार की ओर से किसी की ओर से नोटिस का आयोग को संतोषजनक जवाब नहीं मिला। मामले में अगली सुनवाई के लिए 18 जुलाई की तारीख तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed