फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   48 new patients found in Tricity, including eight members of same family of Dhanas

एक ही परिवार के आठ मेंबर समेत 26 लोग कोरोना पॉजिटिव

Mon, 20 Jul 2020 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
48 new patients found in Tricity, including eight members of same family of Dhanas
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को भी 48 नए मरीज मिले, जिनमें चंडीगढ़ में 26, मोहाली में 18 और पंचकूला में चार नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ने से प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तक चिंतित हैं।
विज्ञापन

रविवार को चंडीगढ़ में मिले 26 नए मरीजों में एक ही परिवार के आठ सदस्य शामिल हैं।
धनास में एक ही परिवार के दस और 13 साल के दो लड़के, दो पुरुष, 57 और 32 वर्षीय दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिलीं हैं। इसी परिवार का एक और बच्चा व एक महिला भी संक्रमित मिले हैं। वहीं, दड़वा निवासी 48 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-32 निवासी युवक, सेक्टर सात में 48 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-45 में 45 वर्षीय पुरुष, मौलीजागरां में 48 वर्षीय महिला, सेक्टर-39 में दो पुरुष, सेक्टर-42 निवासी महिला व पुरुष व सेक्टर-48 निवासी वृद्ध कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसी तरह 46 सेक्टर की एक दो महिलाएं, सेक्टर 45 का 56 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-30 में एक वृद्धा और युवती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सेक्टर-19 में वृद्ध, सेक्टर-39 में दस साल का बच्चा और सेक्टर-20 में 50 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं दूसरी ओर पीजीआई से दो महिलाएं व धन्वंतरि आयुर्वेदिक कालेज से एक महिला स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed