फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4208 roundup on exit of house, 90 arrested in 73 cases

घर के बाहर निकलने पर 4208 राउंडअप, 73 केसों में 90 गिरफ्तार

Sun, 29 Mar 2020 01:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
4208 roundup on exit of house, 90 arrested in 73 cases
चंडीगढ़। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने को लेकर पुलिस जगह-जगह मुस्तैद है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक दुकानें खुली रहने की छूट के बावजूद कुछ लोग बिना वजह सड़कों पर घूमते नजर आए। कर्फ्यू के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने 4208 लोगों को राउंडअप किया। जबकि 1998 वाहनों की चैकिंग की गई जिसमें 312 वाहनों को जब्त किया।

शहर के विभिन्न थाना पुलिस ने 188 आईपीसी के तहत 73 केस दर्ज कर 90 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह आंकड़ा सोमवार रात से शनिवार रात तक का है।
चंडीगढ़ ने पुलिस ने लगाए 38 नाके
शहर में विभिन्न जगहों पर चंडीगढ़ पुलिस ने 38 नाके लगाए हैं। इसके अलावा पीसीआर समेत अन्य विंग जगह-जगह गश्त कर रहे हैं। पुलिस लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को कर्फ्यू के चलते घरों में ही रहने की हिदायत देती नजर आई। एनाउंसमेंट के दौरान पुलिस ने पूरी तरह साफ कर किया की यदि कोई भी शख्स किसी भी स्थिति में बाहर निकलता है, तो उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed