फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4 year boy wandered tricolor on the Everest base

4 साल की उम्र में कर दिया बड़ा कारनामा, एवरेस्ट बेस पर लहराया तिरंगा

Sat, 22 Apr 2017 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा) Updated Sat, 22 Apr 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
4 year boy wandered tricolor on the Everest base
दुनिया का सबसे छोटी उम्र का पर्वतारोही
हौसले की उड़ान उम्र की सीमाओं को नहीं मानती है, तभी बच्चा भी कम उम्र में कुछ अलग कर जाता है। अर्बन एस्टेट निवासी विकास श्योकंद के चार वर्षीय बेटे विराट श्योकंद ने सबसे कम उम्र के पर्वतारोही होने का वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। इससे पहले यह रिकार्ड मध्यप्रदेश के हर्षित सौमित्र के नाम पर दर्ज था।
विज्ञापन


विराट श्योकंद के बनाए गए रिकार्ड से परिवार में खुशी का माहौल है। विराट श्योकंद ने चार साल की उम्र में पांच हजार 550 मीटर की उंचाई पर काला पत्थर और एवरेस्ट बेस कैंप पर तिरंगा लहराया है। परिवार के लोगों के अनुसार विराट श्योकंद एक निजी स्कूल में एलकेजी में पढ़ता है और बड़े होकर माउंटेनियर बनना चाहता है। 
विज्ञापन

पांच हजार 550 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचकर तिरंगा लहराया

4 year boy wandered tricolor on the Everest base
दुनिया का सबसे छोटी उम्र का पर्वतारोही
विराट के पिता विकास ने बताया कि उसने पिछले दिनों पढ़ा था कि विश्व का सबसे छोटी उम्र में पर्वतारोही बनने का रिकार्ड मध्यप्रदेश के हर्षित सौमित्र के नाम पर है। इस पर उसकी भी इच्छा हुई कि उसका चार वर्षीय बेटा भी इस रिकार्ड को तोड़ सकता है। इसलिए उसने अपने बेटे को दार्जलिंग में एक माह की ट्रेनिंग दिलाई। इसके बाद बीस मार्च का नेपाल के बेस कैंप से एवरेस्ट की चढ़ाई शुरू की और लगभग एक माह तक चढ़ाई करने के बाद 17 अप्रैल को विराट श्योकंद ने काला पत्थर पर पांच हजार 550 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचकर तिरंगा लहराया। 

हर्षित सौमित्र के नाम पर पहले रिकार्ड 
विराट के पिता विकास श्योकंद ने बताया कि पहले यह रिकार्ड मध्यप्रदेश के पांच साल आठ माह के हर्षित सौमित्र के नाम पर दर्ज था। लेकिन उसके बेटे विराट श्योकंद ने चार वर्ष की आयु में इस रिकार्ड को तोड़ दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed