{"_id":"ba0f2186bcb981799cf1892d215d7895","slug":"4-serious-injured-in-accident-at-zirakpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिप्पर ने ऑल्टो और ऑटो को मारी टक्कर, चार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिप्पर ने ऑल्टो और ऑटो को मारी टक्कर, चार जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर,मोहाली
Updated Wed, 27 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 जनवरी की रात एक हादसे में चार लोग जख्मी हो गए। जिन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-32 और पीजीआई में दाखिल करवाया गया। दूसरी ओर हादसे के बाद जीरकपुर-पटियाला रोड पर जाम लग गया।
विज्ञापन
जाम खुलवाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, बुधवार को पुलिस ने घायल ऑटो के चालक बूटा सिंह निवासी राजपुरा के बयान पर ट्रक चालक लखबीर सिंह निवासी रोपड़ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात सेक्टर-32 निवासी गुरमीत सिंह अपनी बेटी नवदीप कौर के साथ राजपुरा से जीरकपुर आ रहे थे। इस दौरान जब गांव अड्ड झुंगियां के पास पहुंचे तो एक टिप्पर ने ऑटो में टक्कर मार दी। इसके बाद टिप्पर क संतुलन बिगड़ गया और सड़क के बीच पलट गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार टिप्पर ने ऑटो को टक्कर मारने से पहले उसने एक ऑल्टो कार को भी टक्कर मारी थी। जो कि एक गड्ढे में जा गिरी। हादसे की सूचना ढाबा मालिक ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को को जीएमसीएच-32 अस्पताल में दाखिल करवाया। घायलों में गुरमीत सिंह की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार, हादसे में गुरमीत सिंह, उसकी बेटी नवदीप कौर और ऑटो चालक बूटा सिंह गंभीर रूप से घायल गए। वहीं, हादसे में ऑल्टो चालक को मामूली खरोंच आई। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से भागने में सफल रहा।
सड़क पर बिखरे पत्थर के टुकड़े
टिप्पर पत्थरों से भरा था। ऑटो को टक्कर मारने के बाद टिप्पर के सड़क पर पलटने से पत्थर के टुकड़े वहां बिखर गए। इससे जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर जाम लग गया। जाम को खोलने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। साथ ही सड़क से पत्थर और टिप्पर को हटाने में पुलिस का पसीना छूट गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सड़क को खाली करवाया गया।