{"_id":"9eeac7005b1a5b6ca2304befa91bbb9b","slug":"39-judges-punjab-22-judges-transfer-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के 39, हरियाणा के 22 जजों के तबादले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के 39, हरियाणा के 22 जजों के तबादले
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 01 Apr 2014 08:26 PM IST
विज्ञापन
पंजाब और हरियाणा के दर्जनों जजों के तबादले के आदेश जारी हुए हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन पंजाब के 39 और हरियाणा के 22 जजों को इधर से उधर कर जिम्मेवारी सौंपी है। मंगलवार शाम को हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार की ओर से तबादला आदेश जारी किए गए।
विज्ञापन
पंजाब में इन जजों का हुआ तबादला
एसबीएस नगर के सिविल जज(एसडी) को मानसा के सिविल जज(एसडी) के तौर पर स्थानांतरित किया गया है। फरीदकोर्ट के सिविल जज(एसडी) व सीजेएम डिंपल वालिया को फरीदकोट से जालंधर, कपूरथला की सिविल जज(एसडी)किरण बाला को कपूरथला से फरीदकोट, मानसा के सिविल जज(एसडी) बलविंदर कुमार को कपूरथला, गिदड़बाहा के सिविल जज(एसडी) मनदीप मित्तल को जालंधर, लुधियाना के एडिशनल सिविल जज अमरिंदर पाल सिंह को चंडीगढ़, बलाचौर की एडिशनल सिविल जज(एसडी) पूजा अंडोत्रा को मोगा, फतेहगढ़ साहिब की एडिशनल सिविल जज(एसडी) दिप्ती गुप्ता को फतेहगढ़ साहिब के सीजेएम की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
बठिंडा की एडिशनल सिविल जज(एसडी) युक्ति गोयल को अमृतसर की सीजेएम लगाया गया है। अमलोह की एडिशनल सिविल जज(एसडी) गुरप्रीत कौर को एसबीएस नगर की सीजेएम डेजिगनेट किया गया है।
विज्ञापन
पटियाला की एडिशनल सिविल जज(एसडी) दीपिका को पटियाला का सीजेएम डेजिगनेट किया गया है। श्री म़ुक्तसर साहिब के एडिशनल सिविल जज(एसडी) राणा कंवर दीप कौर को जालंधर जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी की सीविल जज(एसडी)व सीजेएम की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
फतेहगढ़ साहिब के एडिशनल सिविल जज(एसडी) रंजन कुमार को बठिंडा, कपूरथला केएडिशनल सिविल जज(एसडी) विक्रमजीत सिंह को गिदड़बाहा, पटियाला के एडिशनल सिविल जज(एसडी) जापिंदर सिंह को लुधियाना, फगवाड़ा के एडिशनल सिविल जज(एसडी) बलजिंदर सिंह को पटियाला, जीरा के एडिशनल सिविल जज(एसडी) अजय मित्तल को फतेहगढ़ साहिब, बरनाला की एडिशनल सिविल जज(एसडी) को पटियाला, राजपुरा के एडिशनल सिविल जज(एसडी) रूपिंद्रर सिंह को फगवाड़ा, गुरदासपुर को सिविल जज(जेडी) राजेश आहलुवालिया को बलाचौर, लुधियाना के सिविल जज(जेडी) जसवीर सिंह को लुधियाना से अमलोह, अजनाला के सिविल जज(जेडी) हरविंदर सिंह को राजपुरा, पायल के रच्छपाल सिंह को पायल के एडिशनल सिविल जज(एसडी) प्रमोट किया गया है।
बठिंडा के सिविल जज(जेडी) पुष्पिंदर सिंह को जीरा के एडिशनल सिविल जज के रूप में डेजिगनेट किया गया है। लुधियाना की सिविल जज(जेडी)पुष्पा रानी को लुधियाना से बठिंडा, सुनाम के सिविल जज(जेडी) को बठाला, खन्ना के सिविल जज(जेडी) महेश कुमार को श्री मुक्तसर साहिब, लुधियाना के सिविल जज(जेडी) लवदीप हुंडल को सुनाम, अमृतसर के सिविल जज(जेडी) गुरजीत कौर ढिल्लों को मोगा, धूरी की सिविल जज(जेडी) माननी अरोड़ा को लुधियाना, मोगा की सिविल जज(जेडी) सुमन अग्निहोत्री को होशियारपुर, एसबीएस नगर के सिविल जज(जेडी) अमनदीप कंबोज को धूरी, बटाला के सिविल जज(जेडी) अजय पाल सिंह को लुधियाना, होशियारपुर की सिविल जज(जेडी) निधी सैणी को बटाला, राजपुरा की सिविल जज(जेडी) मनप्रीतकौर को गुरदासपुर, बटाला की सिविल जज(जेडी) करणवीर कौर को चंडीगढ़, पठानकोट की सिविल जज(जेडी) रीता हंस को खन्ना, अजनाला के सिविल जज(जेडी) परविंदर सिंह घोतरा को अमृतसर और अमृतसर के सिविल जज(जेडी) हेम अमृत माही को अजनाला स्थानांतरित किया गया है।
हरियाणा के इन जजों के तबादले
नारनौल के सिविल जज(एसडी) चंद्र हस को मेवात स्थानांतरित किया गया है। मेवात के सिविल जज(एसडी) प्रवीण कुमार को नारनौल, फरीदाबाद के सिविल जज(एसडी) अमृत सिंह को मेवात, पलवल के सिविल जज(एसडी) को अंबाला, अंबाला के सिविल जज(एसडी) कुलदीप सिंह को पलवल, मेवात के सीजेएम महेश कुमार को फरीदाबाद का सिविल जज(एसडी) लगाया गया है।
पंचकूला के सिविल जज(एसडी) व सीजेएम को चंडीगढ़, चंडीगढ़ के सिविल जज(एसडी) व सीजेएम अनुपमिश मोदी को जगाधरी, जगाधरी के सिविल जज(एसडी) व सीजेएम हेमराज मित्तल को पंचकूला, कुरुक्षेत्र के एडिशनल सिविल जज(एसडी) डॉ. संजीव आर्या को रेवाड़ी के सीविल जज(एसडी) व सीजेएम लगाया गया है।
मेवात के सिविल जज(जेडी)व जेएम को नारनौल, नारनौल के सिविल जज(जेडी)व जेएम कुनाल गर्ग को गुड़गांव, हिसार के सिविल जज(जेडी)व जेएम अरविंद कुमार को करनाल, गुड़गांव के सिविल जज(जेडी)व जेएम रीतू को असंध, पानीपत के सिविल जज(जेडी)व जेएम को सिरसा, सोनीपत की सिविल जज(जेडी)व जेएम कविता यादव को गुड़गांव, सिरसा की सिविल जज(जेडी)व जेएम मेयंका सिंह को सोनीपत, पंचकूला की सिविल जज(जेडी)व जेएम अमित वर्मा को मेवात, जगाधरी की सिविल जज(जेडी)व जेएम इंदु बाला को हिसार, गुड़गांव के सिविल जज(जेडी)व जेएम के प्रचेता सिंह को जगाधरी, करनाल के सिविल जज(जेडी)व जेएम अजय कुमार को पंचकूला और असंध के सिविल जज(जेडी)व जेएम के मधुर बजाज को पानीपत के सिविल जज(जेडी)व जेएम की जिम्मेवारी सौंपी गई है।