फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   370 revoked in jammu kashmir, india pakistan border seal in punjab, bsf on highlaert

जम्मू-कश्मीर में बिगड़े हालात तो पंजाब में सील की गई भारत-पाक सीमा, बीएसएफ ने भी बढ़ाई चौकसी

Thu, 08 Aug 2019 04:24 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 08 Aug 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
370 revoked in jammu kashmir, india pakistan border seal in punjab, bsf on highlaert
सरहद पर निगरानी रखते जवान - फोटो : फाइल फोटो
जम्मू-कश्मीर में बिगड़े हालातों को देखते हुए पंजाब में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पूरी तरह सील की दी गई है। बीएसएफ ने भी चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवान पाक की तरफ होने वाली सभी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। रात के समय सरहद की तरफ बह रहे सतलुज दरिया में भी बीएसएफ मोटर बोट के माध्यम से पेट्रोलिंग कर रही है, क्योंकि दरिया कई जगहों से पाक में प्रवेश होकर भारत में घुसता है।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर हमेशा सरहद पर चौकसी बढ़ा दी जाती है। जम्मू-कश्मीर में बिगड़ते हालात को देखते हुए बॉर्डर पर बीएसएफ जवानों की संख्या बढ़ा दी है, दिन-रात जवान सरहद पर गश्त कर रहे हैं। बारिश का सीजन होने के कारण सतलुज दरिया में जलस्तर बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन

दरिया कई जगहों से पाक में प्रवेश कर भारत में घुसता है, ऐसे प्वाइंटों पर बीएसएफ मोटर बोट के जरिए गश्त कर रही है। पंजाब से सटी भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पूरी तरह सील की हुई है। बीएसएफ अधिकारी भी सरहद की चौकसी का समय-समय पर निरीक्षण कर रहे हैं। पाक की तरफ होने वाली प्रत्येक गतिविधियों की जानकारी बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई जा रही है।

बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि अभी तक पंजाब से सटी भारत-पाक सीमा पर पाक ने कोई गतिविधि नहीं की है। भारतीय किसान फेंसिंग पार खेतों में खेती करने जा रहे हैं। सीमा पर पूरी शांति है। सीमांत गांव के ग्रामीण भी पूरी तरह से सतर्क हैं और सरहद से सटे पाक गांवों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। ग्रामीणों से भी बीएसएफ को पल-पल की जानकारी मिलती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed