फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   340 crores spent on Punjab Assembly elections and completed with Covid rules

पंजाब चुनाव: कोविड नियमों के साथ पूरा हुआ विस चुनाव, 340 करोड़ हुए खर्च, आचार संहिता उल्लंघन की 22 हजार शिकायतें

Sat, 12 Mar 2022 02:14 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 12 Mar 2022 02:14 PM IST
सार

पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान सिर्फ आचार संहिता के उल्लंघन की 22 हजार शिकायतें दर्ज की गई। साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का भी मतदान के दौरान पूरा पालन हुआ। चुनाव में 340 करोड़ रुपये का खर्च हुआ।

विज्ञापन
340 crores spent on Punjab Assembly elections and completed with Covid rules
पंजाब विधानसभा चुनाव। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के चुनाव में जिस तरह जनता ने बदलाव की बयार बहाई है, उसी तरह सूबे में चुनाव आयोग ने भी कई बदलाव किए थे। कोविड नियमों की पालना के साथ चुनाव करवाना किसी चुनौती से कम नहीं था। आयोग ने नियमों का पालन तो किया ही है, कुछ नई मिसालें भी पेश की हैं। इसके तहत प्रत्येक बूथ पर 50 कुर्सियों का इंतजाम किया गया। लाइनों में खड़े होने के बजाय अधिकतर लोगों ने बैठ कर मतदान की बारी का इंतजार किया। युवाओं का मान सम्मान पूरा रखा जाए इस बात के निर्देश आयोग की तरफ से कर्मचारियों को जारी कर दिए गए थे।

विज्ञापन


चुनाव संपन्न होने के बाद अमर उजाला से बातचीत में यह दावा पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस करुणा राजू ने किया। उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान एक भी चुनावी हिंसा का मामला दर्ज नहीं किया गया। प्रचार के दौरान सिर्फ आचार संहिता के उल्लंघन की 22 हजार शिकायतें दर्ज की गई। साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का भी मतदान के दौरान पूरा पालन हुआ। चुनाव में 340 करोड़ रुपये का खर्च हुआ।
विज्ञापन


2017 में प्रदेश में चार फरवरी को मतदान हुआ था और 11 मार्च 2017 को नतीजे आए थे। इस बार 20 फरवरी को मतदान हुआ और 10 मार्च को नतीजे आए। चुनाव के लिए 25 जनवरी को अधिसूचना जारी की गई थी। चुनाव में नामांकन के लिए 1 फरवरी आखिरी तारीख तय की गई थी। 4 फरवरी को नाम वापसी और 20 फरवरी को मतदान हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि अच्छी बात यह रही कि चुनाव आचार संहिता की आई कुल 22 हजार शिकायतों में से 90 प्रतिशत से अधिक की निराकरण कर दिया गया। 17 हजार शिकायतें विजिल एप के जरिये आयोग को प्राप्त हुईं। 60 हजार अन्य माध्यमों से शिकायतें आयोग को मिलीं। उन्होंने कहा कि पंजाब जैसे संवेदनशील राज्य में इस बार चुनाव में एक भी हिंसा का मामला सामने नहीं आया। यह तभी संभव हो पाया जब चुनाव में लगे 2.5 लाख कर्मचारियों ने एक टीम के साथ काम किया। उन्होंने बताया कि चुनाव में जीते 117 नवनिर्वाचित विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंप दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed