फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   32 deaths and 1156 new covid-19 cases reports in Chandigarh Mohali and Panchkula

ट्राइसिटी में नहीं थम रहीं मौतें: 32 कोरोना संक्रमितों ने गंवाई जान, 1156 नए पॉजिटिव मिले

Sun, 23 May 2021 09:42 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 23 May 2021 09:42 AM IST
सार

ट्राइसिटी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार मंद पड़ी है लेकिन मौतों के आंकड़े में कोई कमी नहीं आ रही है। शनिवार को चंडीगढ़ और मोहाली-पंचकूला में 32 मरीजों ने संक्रमण से अपनी जान गंवाई है। वहीं तीनों शहरों में कुल 1156 नए पॉजिटिव मिले हैं। चंडीगढ़ में 790 लोग कोरोना को मात देकर अपने घर लौट चुके हैं।

विज्ञापन
32 deaths and 1156 new covid-19 cases reports in Chandigarh Mohali and Panchkula
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

ट्राइसिटी (पंचकूला-मोहाली और चंडीगढ़) में शनिवार को कोरोना से 32 मरीजों की मौत हो गई, वहीं 1156 नए संक्रमित मिले। मृतकों में चंडीगढ़ के 12, मोहाली के 16 और पंचकूला के चार मरीज शामिल थे। वहीं, चंडीगढ़ में 392, मोहाली में 555 और पंचकूला में 209 नए मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में एकांतवास में रखे गए 790 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जबकि तमाम कोशिशों के बावजूद संक्रमण से हो रही मौतों पर काबू नहीं मिल पा रहा है। शहर में कोरोना संक्रमण दर 10 फीसदी पर पहुंच गई है और संक्रमण से धीरे-धीरे राहत मिलने लगी है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 3962 संदिग्धों की कोरोना जांच की, जिनमें से 86 की रिपोर्ट आना बाकी है। सक्रिय केसों की संख्या 5265 पहुंच गई है। वहीं अब तक 692 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीमाजरा से 21, सेक्टर 7 से 13, सेक्टर 20 और 22 से 11-11, सेक्टर 37 से 13, सेक्टर 41 से 11, सेक्टर 44 से 10, सेक्टर 45 से 16, सेक्टर 46 से 15, बुडैल से 13, डड्डूमाजरा से 9, हल्लोमाजरा से 10, रायपुरखुर्द से 15 और रामदरबार से 13 संक्रमित मरीज मिले हैं।

ये हार गए कोरोना से जिंदगी की जंग

सेक्टर-21 निवासी 78 वर्षीय वृद्ध, सेक्टर-61 के रहने वाले 43 वर्षीय पुरुष की मोहाली स्थित निजी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, सेक्टर-32 निवासी 72 व सेक्टर-41 निवासी 71 वर्षीय वृद्ध और मलोया निवासी 67 व सेक्टर-32 की 74 वर्षीय वृद्धा ने जीएमसीएच-32 में दम तोड़ दिया।

उधर, बहलाना निवासी 62 साल की वृद्धा, सेक्टर-56 निवासी 56 वर्षीय पुरुष और मौलीजागरां निवासी 49 साल के पुरुष की जीएमएसएच-16 में मौत हो गई। सेक्टर-45 निवासी 70, सेक्टर-40 निवासी 83 वर्षीय वृद्ध के अलावा सेक्टर 40 निवासी 82 वर्षीय वृद्धा की शहर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।

मोहाली में 732 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे
मोहाली में शनिवार को कोरोना से 16 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 555 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, 732 लोगों ने कोरोना को हराकर जिंदगी की जंग जीती। डीसी गिरीश दियालन ने कहा है कि लोग कोविड गाइडलाइन का पालन करें। टीकाकरण करवाकर खुद को तंदुरुस्त बनाएं रखें। जिले में अब तक कोरोना के कुल 64167 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 57107 लोग ठीक हो चुके है। अभी 6210 सक्रिय मरीज हैं और 850 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
कोरोना से चार की मौत, 209 नए संक्रमित
पंचकूला में कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई। मौत का आंकड़ा 311 पहुंच गया है। 209 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण का रिकवरी रेट 93.06 फीसदी हो चुका है। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है। मरीजों के संपर्क में आने वालों को ट्रेस किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed