फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   313 new buses to join Haryana Roadways fleet

Haryana News: रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 313 नई बसें, ग्रामीण रूटों पर दौड़ेंगी, लोगों को मिलेगी सुविधा

Thu, 24 Aug 2023 08:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 24 Aug 2023 08:28 PM IST
सार

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि आम जन को उनके आस-पास के क्षेत्र तक बस सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। इसके लिए टाटा समेत अन्य कंपनियों के साथ बसों का करार किया गया है। एक हजार में से शेष बसें सितंबर माह तक डिपो में भेज दी जाएंगी।

विज्ञापन
313 new buses to join Haryana Roadways fleet
हरियाणा रोडवेज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 30 सितंबर तक 313 नई बसें शामिल होंगी। इससे प्रदेश के 22 जिलों में लोगों को विभिन्न रूटों पर बस सुविधा मिलेगी। विभाग ने एक हजार बसें खरीदने का फैसला लिया था। इसमें अब तक 687 बसें खरीदी जा चुकी हैं। नई 313 बसें बेड़े में शामिल होने के बाद प्रदेश में बसों की संख्या 4100 से ज्यादा हो जाएगी।

विज्ञापन


हरियाणा में लबे समय से परिवहन बेड़े में नई बसों के शामिल करने की मांग की जा रही थी। सरकार ने एक हजार नई बसें खरीदने का निर्णय लिया था। इस निर्णय के बाद एक कंपनी के साथ हुए करार के बाद अभी तक 687 नई बसें खरीदी जा चुकी हैं। इन बसों को प्रदेश के विभिन्न डिपो में भेजा जा चुका है। जो विभिन्न रूटों पर चल रही हैं।

विज्ञापन

30 सितंबर तक 313 बसें पहुंचेंगी बेड़े में-विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 30 सितंबर तक प्रदेश रोडवेज के बेड़े में 313 नई बसें पहुंचेंगी। इसके लिए संबंधित फर्म के लिए समय अवधि निश्चित की गई है। प्रदेश के कई रूटों पर बसों की कमी है। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा कई जिलों में बसों के कंडम होने के कारण भी कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक मिली 687 नई बसों के आने से कई बंद पड़े रूटों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी बस सुविधा मिलना शुरू हो गई है। 

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि आम जन को उनके आस-पास के क्षेत्र तक बस सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। इसके लिए टाटा समेत अन्य कंपनियों के साथ बसों का करार किया गया है। एक हजार में से शेष बसें सितंबर माह तक डिपो में भेज दी जाएंगी। 600 से अधिक बसों को डिपो पर भेजा जा चुका है। पविरहन सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed