फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   28 year old youth dies of drug overdose in Punjab

फिरोजपुर: नशे की ओवरडोज से 28 वर्षीय युवक की मौत, एक सप्ताह में छह युवकों ने गंवाई जान

Fri, 29 Apr 2022 04:43 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Apr 2022 04:43 PM IST
सार

प्रकाश कौर का कहना है कि गांव में कई लोग नशा बेचते हैं, उसने कई लोगों के नाम भी लिए हैं। परिजनों का आरोप है कि नशा बेचने वालों ने संतोख को नशे की ओवरडोज देकर मार डाला है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
28 year old youth dies of drug overdose in Punjab
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

फिरोजपुर के गांव अक्कू वाला में नशे की ओवरडोज से एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसका शव गांव के एक गड्ढे से मिला है। उसके हाथ में सिरिंज थी। परिजनों का आरोप है कि गांव में कई लोग नशा बेचते हैं, उन्होंने ही उनके बेटे को नशे की ओवरडोज देकर मारा है। उधर, पुलिस का कहना है कि शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजन जो बयान देंगे उसी के मुताबिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


प्रकाश कौर निवासी गांव अक्कू वाला ने कहा कि उसका देवर संतोख सिंह (28) गुरुवार को यूपी से लौटा था। वहां पर तूड़ी बनाने वाली मशीन लेकर गया था। संतोख का शव गांव में एक गड्ढे में मिला है। उसके हाथ में सिरिंज थी, जिससे प्रतीत होता है कि उसने नशे का इंजेक्शन लगाया था। नशे की ओवरडोज से उसकी मौत हुई है। प्रकाश कौर का कहना है कि गांव में कई लोग नशा बेचते हैं, उसने कई लोगों के नाम भी लिए हैं। परिजनों का आरोप है कि नशा बेचने वालों ने संतोख को नशे की ओवरडोज देकर मार डाला है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


एक सप्ताह में नशे से मरे छह युवक
नशे का सेवन करने वाले युवकों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिरोजपुर, जीरा, मक्खू व मल्लांवाला में एक सप्ताह के भीतर छह युवक इसकी भेंट चढ़ चुके हैं। पुलिस नशा तस्करी को रोकने में असमर्थ नजर आ रही है। शुक्रवार को फिरोजपुर के गांव अक्कू वाला निवासी संतोख सिंह (28) की मौत हो गई। इसी तरह जीरा की बस्ती माछियां निवासी संदीप सिंह (22), मनसूरदेवा निवासी बेअंत सिंह, बहक गुजरां निवासी प्रदीप सिंह (22) उर्फ बग्गा, जीरा की बस्ती टिब्बा निवासी मंजीत सिंह (20) और गुरविंदर सिंह (22) की नशे से मौत हो चुकी है। इससे पहले फिरोजपुर में कई युवक नशे के सेवन से अपनी जान गवां चुके हैं। नशे की रोकथाम के लिए कई गांवों में लोग पुलिस के खिलाफ धरने प्रदर्शन भी कर चुके हैं। यही नहीं कई ग्रामीणों ने नशा बेचने वाले लोगों के नामों की सूची पुलिस को दी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद भी नशे का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बिकता है नशा
थाना मक्खू के अंतर्गत जल्ला चौक, रसूलपुर बाइपास, सूदां, ईशा नगरी, मिशन बस्ती, जीरा रोड, धक्का बस्ती, पीर मोहम्मद, जीरा के घोड़ मोहल्ला, मनसूर देवा, बस्ती माछियां, समाधि मोहल्ला, कच्चा गादड़ी वाला रोड, फिरोजपुर रोड, टिब्बा बस्ती, मल्लोके रोड, फौजन वाली गली व मल्लांवाला में सरेआम नशा बिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed