फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   26th CII Fair starts from tomorrow, handicrafts from six states will be displayed

Chandigarh News: कल से 26वें सीआईआई फेयर की शुरुआत, छह राज्यों के हस्तशिल्प होंगे प्रदर्शित

Thu, 02 Nov 2023 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
26th CII Fair starts from tomorrow, handicrafts from six states will be displayed
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में तीन से छह नवंबर तक 26वें सीआईआई फेयर का आयोजन होने जा रहा है। इस बार छह राज्यों के हस्तशिल्प प्रदर्शित किए जाएंगे। रोजाना सुबह 10 से रात 8 बजे तक चलने वाले इस फेयर में 320 से अधिक प्रदर्शकों के 2000 से अधिक उत्पादों को लोग खरीद सकेंगे। सिडबी, नाबार्ड और राष्ट्रीय जूट बोर्ड के कारीगर भी फेयर में शामिल होंगे।
विज्ञापन

इस वर्ष पश्चिम बंगाल, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और झारखंड के अपने-अपने पवेलियन होंगे, जो अपने स्टॉल्स लगाएंगे। इसके अलावा सिडबी, नाबार्ड और राष्ट्रीय जूट बोर्ड के कारीगर और शिल्पकारों के भी स्टॉल्स होंगे। हर साल दिवाली से पहले इस फेयर का आयोजन किया जाता है, जिसमें लोगों को एक ही जगह पर सभी जरूरत और सजावट का सामान मिल जाता है। यह फेयर दुकानदारों और ग्राहकों के लिए एक प्लेटफार्म का काम करता है। इस बार यह फेयर 12 कॉनकरंट एक्सपो की भी मेजबानी करेगा, जिनमें होम डेकोर, रियलकॉन (रियल एस्टेट), हाउते कॉउचर, पर्सोना, मेगा ब्रांड और बहुत कुछ शामिल हैं। फेयर में कई नामी ब्रांड्स अपने उत्पाद लेकर आएंगे। सीआईआई उत्तरी क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक प्रशांत एएन ने कहा कि इस वर्ष का यह फेयर केवल संस्कृति और शिल्प कौशल का फेस्ट नहीं है, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण अर्थव्यवस्था सहायक के रूप में होगा, जो बिहार, हरियाणा और झारखंड के राज्यों के एमएसएमई और कारीगरों को सशक्त बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed