फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   250 Doctors not join

Chandigarh News: 1254 की भर्ती के बाद भी विभाग में पूरी नहीं हुई डाॅक्टरों की कमी, 830 पद खाली

Wed, 10 May 2023 08:38 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 08:38 PM IST
विज्ञापन
250 Doctors not join
- मनपसंद स्टेशन नहीं मिलने से 250 डाॅक्टरों ने नहीं की ज्वाइनिंग
विज्ञापन

- 13 साल से खाली पड़े हैं डायरेक्ट एसएमओ के 153 पद
- पदोन्नति से भरे जाने वाले 93 एसएमओ के पद खाली

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में पिछले साल की गई 1254 डाॅक्टरों की भर्ती के बावजूद प्रदेश में 830 डाॅक्टरों के पद खाली हैं। आलम ये है कि 1254 की भर्ती में चयनित होने के बावजूद मनपसंद स्टेशन न मिलने से 250 डाॅक्टरों ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। आखिरकार सरकार ने प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को नियुक्ति का मौका दिया है। इसके अलावा, विभाग में पिछले 13 साल से डायरेक्ट एसएमओ (सीनियर मेडिकल ऑफिसर) के 153 पद खाली हैं। इन पदों के मुकाबले कोई भर्ती नहीं की गई। इतना ही नहीं विभाग में पदोन्नति से भरे जाने वाले एसएमओ के 93 पद भी खाली हैं।
सरकारी अस्पतालों में सबसे अधिक विशेषज्ञों की कमी है। इनमें गायनी, बाल रोग, हड्डी रोग, हृदय रोग समेत अन्य स्पेशलिस्टों की कमी है। विशेषज्ञों की कमी के पीछे का कारण निजी क्षेत्र के मुकाबले कम वेतन दिया जाना है। इसलिए अधिकतर विशेषज्ञ निजी अस्पतालों में जाना पसंद करते हैं। इसके अलावा, सीनियर डेंटल सर्जन और डेंटल सर्जन के 150 पद खाली पड़े हैं। कोरोना काल में डाॅक्टरों की कमी को देखते हुए अनुबंध पर भी डाॅक्टर रखे गए थे। इसके बाद, पिछले साल 1254 डाॅक्टरों की भर्ती निकाली गई थी और दावा किया था कि इसके बाद अस्पतालों में डाॅक्टरों की कमी नहीं रहेगी। लेकिन स्थिति आज भी नहीं बदली है।
विज्ञापन



पीएचसी, सीएससी से लेकर जिला अस्पतालों में कमी
पीएचसी, सीएचसी से लेकर जिला अस्पतालों में भी डाॅक्टरों की कमी हैं। खासकर मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नारनौल, यमुनानगर, सिरसा और हिसार जिलों में अधिक पद खाली हैं। पिछली भर्ती में भी ज्वाइन नहीं करने वाले डाॅक्टरों ने इन स्टेशनों पर जाने से इंकार कर दिया था और मनपंसद के जीटी रोड और दिल्ली के नजदिक के स्टेशनों की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसलिए नहीं हो रही डायरेक्टर एसएमओ की भर्ती
विभाग में पहले डायरेक्ट तौर पर एसएमओ की भर्ती होती थी। एचसीएमएस (हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन) ने इसका विरोध जताया था और मांग की थी कि डायरेक्ट भर्ती की बजाए मेडिकल ऑफिसरों को पदोन्नत किया जाए। एचसीएमएस के पूर्व प्रधान डाॅ. जसबीर परमार का कहना है कि वैसे मेडिकल ऑफिसर को एसएमओ बनने में 18 से 20 साल लगते हैं, अगर कोई सीधे एसएमओ लगता है तो वह सिविल सर्जन से लेकर विभाग में कुछ ही सालों में बड़े पदों पर पहुंच जाते हैं, जबकि उनसे सीनियर मेडिकल ऑफिसर ही रह जाते हैं। सरकार को चाहिए कि पदोन्नति के माध्यम से इन खाली पदों को भरा जाए।




खाली पदों को भरने के लिए प्रक्रिया जारी है। 1254 की भर्ती में प्रतीक्षा सूची वालों को नियुक्ति का अंतिम मौका दिया गया है। विशेषज्ञों की भर्ती के लिए भी तैयारी की जा रही है। -डाॅ. सोनिया त्रिखा खुल्लर, महानिदेशक, स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed