{"_id":"5fd0cfe88ebc3e40a307a0d5","slug":"25-passengers-injured-due-to-bus-collided-with-divider-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध में डिवाइडर से टकराई बस, 50 मीटर तक घसीटती गई, जयपुर जा रहे 25 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध में डिवाइडर से टकराई बस, 50 मीटर तक घसीटती गई, जयपुर जा रहे 25 यात्री घायल
Wed, 09 Dec 2020 06:56 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 09 Dec 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
गांव अमीर खास के पास पलटी हुई बस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के जलालाबाद में फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव अमीर खास के नजदीक मंगलवार रात डेढ़ बजे घनी धुंध के कारण एक टूरिस्ट बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई और पचास मीटर तक घसीटती हुई चली गई। सवारियों की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बस पठानकोट से जयपुर की तरफ जा रही थी। उधर, सूचना मिलते ही घटनास्थल पर थाना अमीर खास की पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक टूरिस्ट बस पठानकोट से जयपुर की तरफ जा रही थी। बस में 25 सवारियां थीं।
विज्ञापन
रात के समय धुंध बहुत गहरी थी। रात डेढ़ बजे जैसे ही बस फाजिल्का-फिरोजपुर राजमार्ग स्थित गांव अमीर खास के पास पहुंची तो चालक को सड़क के बीच बने डिवाइडर का पता नहीं चला और बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। गति तेज होने के कारण बस पचास मीटर दूर तक घसीटती चली गई।
विज्ञापन
बस में सवार मुसाफिरों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़े और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायल 25 यात्रियों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया। मामूली चोट के कारण मरहम पट्टी कर सवारियों को छुट्टी दे दी गई। इसके बाद यात्रियों को अन्य बस से भेजा गया।
बुधवार को सुबह सात बजे टोल प्लाजा कर्मचारियों ने बस को क्रेन की मदद से सीधा किया। उधर, घटनास्थल पर पहुंचे थाना वैरोका के एएसआई महिंदर सिंह ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। दूसरी बस के जरिये यात्रियों को जयपुर रवाना कर दिया है। बस जम्मू-कश्मीर और पंजाब के बॉर्डर लखनपुर से लौट रही थी और पठानकोट होते हुए जयपुर जा रही थी। बस को चालक नरेश कुमार चला रहा था।