फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   25 companies of central forces arrived for Lok Sabha elections in Punjab

Lok Sabha Election 2024: पंजाब में लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां पहुंची

Fri, 08 Mar 2024 05:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Mar 2024 05:55 PM IST
सार

पंजाब को केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां मिल चुकी हैं। 25 कंपनियों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की पांच, सीमा सुरक्षा बल ( बीएसएफ) की 15 और इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) की पांच कंपनियां मिली हैं। इनकी तैनाती संवेदनशील और अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों पर की जाएगी। 

विज्ञापन
25 companies of central forces arrived for Lok Sabha elections in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विशेष डीजीपी (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि केद्रीय बलों की 25 कंपनियां मिल गई हैं। आने वाले दिनों में इन केंद्रीय बलों की टुकड़ी को प्रदेश के संवेदनशील और अति संवेदनशील जिलों के पोलिंग स्टेशनों में तैनात किया जाएगा। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने की यकीनी बनाने और सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए केंद्रीय हथियारबंद पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 25 कंपनियां पंजाब पहुंच चुकी हैं। इन 25 कंपनियों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की पांच, सीमा सुरक्षा बल ( बीएसएफ) की 15 और इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) की पांच कंपनियां शामिल हैं।

विज्ञापन


अर्पित शुक्ला ने बताया आम लोगों में विश्वास पैदा करने के साथ-साथ संवेदनशील और अति-संवेदनशील क्षेत्रों में दबदबा बनाने के लिए राज्य के संवेदनशील जिलों में इन सुरक्षा बलों को तैनात किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों की मैपिंग भी की जा रही है जिससे आम चुनाव से पहले किसी भी असुखद स्थिति से बचाव के लिए अन्य बलों को तैनात किया जा सके। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी पुलिस आयुक्त और सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) को अपने- अपने अधिकार क्षेत्रों में समाज विरोधी तत्वों पर पैनी नजर रखने और फ्लैग मार्च निकालने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब पुलिस के 30 प्रतिशत जवाब देखेंगे थानों के कामकाज 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक लोकसभा चुनाव के दौरान पंजाब पुलिस की कुल क्षमता के 30 प्रतिशत जवान प्रदेश के सभी थानों के कामकाज और शहरी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रुटीन ड्यूटी पर रहेंगे। पुलिस के 70 प्रतिशत जवानों को भी चुनावी ड्यूटी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लगाया जाएगा। पंजाब पुलिस के जवान केंद्रीय बलों के साथ मतदान केंद्रों से लेकर ईवीएम पहुंचाने और अन्य चुनावी ड्यूटी में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed