फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   25 cartridges stolen from the government house of retired UT Police Inspector

Chandigarh News: यूटी पुलिस के रिटायर इंस्पेक्टर के सरकारी घर से 25 कारतूस चोरी

Tue, 19 Dec 2023 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
25 cartridges stolen from the government house of retired UT Police Inspector
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस के एक रिटायर इंस्पेक्टर के सेक्टर-23बी स्थित सरकारी मकान से एक नकदी, गहने और कारतूस आदि चोरी हो गए। मामले में 60 वर्षीय कुलदीप सिंह ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। कहा गया है कि उनके घर से बीते 18 और 19 नवंबर की रात को 30 हजार रुपये की नकदी, सोने के गहने, अन्य सामान और 25 कारतूस चोरी हो गए। यह कारतूस उनकी लाइसेंसी राइफल के थे। सेक्टर- 17 थाना पुलिस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी हुई है। आईपीसी की धारा 380 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि घटना वाले दिन वह मोहाली सेक्टर- 79 में घर गए हुए थे। उनके मुताबिक उनके सेक्टर-23 स्थित घर की कुंडी तोड़कर वारदात को अंजाम दिया गया था। यह मकान रिटायरमेंट के बाद कुछ समय उनके पास था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed