फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2400 people illegally lives in malyoa

कालोनी में 2400 लोग अवैध, प्रशासन सरकारी जमीन को कराएगा खाली

Sun, 01 Sep 2019 02:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
2400 people illegally lives in malyoa
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने मलोया पुनर्वास योजना के कालोनी नंबर चार के 2311 लाभार्थियों को फ्लैट्स की चाबी दे दी गई है। यहां के करीब सौ लाभार्थी ऐसे हैं, जिनका वेरिफिकेशन बाद में करके इन्हें अलॉटमेंट लेटर दिया गया है। कालोनी में लगभग 2400 लोग अभी भी रह रहे हैं। प्रशासन की ओर से बारिश के दौरान इन लोगों यहां ठहरने की मोहलत दी गई थी। इसके बाद अवैध रूप से रह रहे लोगों को यहां से हटाने का काम प्रशासन करेगा। इसके लिए डीसी को तैयारी करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

सीएचबी 18 जुलाई से कालोनी नंबर चार के पात्रों को मलोया में फ्लैट्स देने का काम कर रहा है। अब तक 2311 लोगों को सीएचबी द्वारा फ्लैट्स अलॉट किए जा चुके हैं। वहीं करीब सौ अलॉटी ऐसे हैं जिनके दस्तावेज समय से चेक नहीं हो पाए थे, उन्हें बीते हफ्ते में चाबी दी गई है। मलोया में पुनर्वास योजना के तहत 4900 से अधिक फ्लैट्स बने हैं। कालोनी नंबर चार में जितने पात्र थे, उन्हें प्रशासन की ओर से फ्लैट्स दे दिए गए हैं। इसके बाद भी कालोनी में करीब 2400 लोग अवैध रूप से रह रहे हैं। प्रशासन ने इन लोगोें को बारिश के बाद यहां से हटाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

फोरेस्ट की जमीन को कराया जाएगा खाली
यूटी प्रशासन के फाइनेंस सेक्रेटरी अजोय कुमार सिन्हा ने बताया कि कालोनी नंबर चार को खाली कराकर फोरेस्ट डिपार्टमेंट को दे दिया जाएगा। क्योंकि यह जमीन फोरेस्ट की ही है। कालोनी में जो भी लाभार्थी थे, उन्हें मलोया में फ्लैट्स अलॉट कर दिए गए हैं। इसके अलावा जो लोग वहां रह रहे हैं, वह अवैध रूप से वहां रहते हैं। बारिश खत्म होते ही इनसे कालोनी को खाली करा लिया जाएगा। इसके लिए एस्टेट ऑफिस को निर्देश दे दिए गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed