फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   23 years old Girl Committed Suicide in Rohtak

'पापा, अब मैं जीना नहीं चाहती...', और जवान बेटी ने मां की साड़ी से लगा लिया फंदा

Tue, 27 Mar 2018 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Tue, 27 Mar 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
23 years old Girl Committed Suicide in Rohtak
suicide - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
पापा, आपको दुख होगा, पर मैं अब जीना नहीं चाहती, लिखकर जवान बेटी ने मां की साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रोहतक की है। चिन्योट कॉलोनी में सिंचाई विभाग के अकाउंट अफसर की बेटी ने मां की साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने कमरे की कुंडी तोड़कर शव को बाहर निकला। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। उसके पलंग पर एक चाकू भी पड़ा था। इसमें उसने खुद को ही आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भिजवा दिया। मूलरूप से बिहार के बक्सर के रहने वाले विजय सैनी सिंचाई विभाग में अकाउंट अधिकारी हैं। इसके साथ ही वह पूर्वांचल एकता समिति के साथ भी जुड़े हुए हैं। वह अपने परिवार के साथ चिन्योटी कॉलोनी में सरकारी क्वार्टर में रहते हैं। विजय की 23 वर्षीय बेटी वंदना रविवार शाम को कमरा बंद करके पढ़ाई कर रही थी। देर शाम तक वह बाहर नहीं आई। इस पर परिजनों को शक हुआ।
विज्ञापन


परिजनों ने कमरे के दरवाजा पर आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। फिर परिजनों ने कमरे की कुंडी तोड़ी। अंदर देखा तो वंदना का शव पंखे से बंधी साड़ी से लटका था। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर आर्य नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की जांच पड़ताल की। पुलिस को के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें वंदना ने आत्महत्या के लिए खुद के जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सॉरी पापा...

23 years old Girl Committed Suicide in Rohtak
suicide
सुसाइड नोट में वंदना ने लिखा कि सॉरी पापा मैं जो स्टेप लेने जा रही हूं उससे आपको और घरवालों को बहुत तकलीफ होगी। पर मुझसे अब बर्दास्त नहीं हो रहा। इसलिए अब मैं सुसाइड कर रही हूं और एक बात और मैं ये अपनी मर्जी से कर रही हूं। कोई प्रेशर नहीं है मुझ पर। इसलिए मुझसे जुड़े जो लोग थे उनको मेरे जाने के बाद कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए। मेरी वजह से किसी का कॅरियर आप लोग के शक की वजह खराब ना हो। आखिर में यही कहना चाहूंगी मैं आपकी न एक अच्छी बेटी बन सकी और विशेष की अच्छी बहन।

इसलिए हो सके तो मुझे माफ कर दीजिएगा और प्लीज मेरी वजह से किसी को तकलीफ नहीं होने दीजिएगा। नहीं तो मैं अपने आप को कभी माफ नहीं कर पाऊंगी। विशेष का ख्याल रखिएगा और उसका ट्रीटमेंट सही से करा लीजिएगा। आप लोग कभी इस बात को पछतावा मत करिएगा कि मैंने ये सब आप लोगों की वजह से किया या किसी और की। ये मेरे खुद का फैसला है। मुझे घुटन होती है अपनी जिंदगी से, इसलिए हार मानकर मैं ऐसा कर रही हूं। गुड बॉय ...वंदना

पहले ही सोच रखा था आत्महत्या के बारे में
बीए थर्ड ईयर की छात्रा ने पहले ही आत्महत्या करने की सोच ली थी। उसने 24 मार्च को ही सुसाइड नोट लिख दिया था। उसके पास से मिले सुसाइड नोट पर 24 मार्च तारीख लिखी है। जांच पड़ताल में उसके पलंग से एक चाकू भी बरामद हुआ है। पुलिस का मानना है कि छात्रा ने आत्महत्या करने के लिए चाकू लाई थी। छात्रा की मां और भाई मानसिक रूप से परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed