{"_id":"5c813c15bdec22144d7dfe40","slug":"23-women-will-honored-on-womens-day-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेखा लक्ष्मी को कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार, महिला दिवस पर सम्मानित होंगी 23 'नारी शक्तियां'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेखा लक्ष्मी को कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार, महिला दिवस पर सम्मानित होंगी 23 'नारी शक्तियां'
Fri, 08 Mar 2019 12:50 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
womens day
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-2019 पर शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 23 महिलाओं को सम्मानित करने जा रहा है। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य मुख्य अतिथि होंगे, जबकि महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।
विज्ञापन
कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार जिला रेवाड़ी की रेखा लक्ष्मी सिंह चोकन को दिया जाएगा। जिसमें उन्हें 50000 रुपये व प्रशस्ति पत्र मिलेगा। खेल श्रेणी के अंतर्गत नेहा गोयल, करनाल की सोनिया, चरखी दादरी की शकुंतला देवी, हिसार की एकता भ्याणा और कृष्णा देवी को 21000-21000 रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। राजकीय कर्मचारी श्रेणी में भिवानी की सरिता वार्डर और हिसार की रेणुका गंभीर, एसोशिएट प्रोफेसर।
विज्ञापन
महिला उद्यमी श्रेणी के अंतर्गत सोनीपत की प्रवीण कुमार और पानीपत की शोभना, सामाजिक कार्य श्रेणी में पंचकूला की मीनाक्षी सिंगला, फरीदाबाद की डॉ. अर्चना भारतीय और सोनीपत की शालू त्यागी, आंगनबाड़ी वर्करों में भिवानी की सविता, कुरुक्षेत्र की कर्मजीत कौर, कैथल की प्रवीण कुमार, सोनीपत की सुदेश व सुमन, हिसार की सुमनबाला, हिसार के जीएनएम प्रशिक्षण स्कूल की प्रधानाचार्य टयूटर कामजीत को 21000-21000 रुपये व प्रशस्ति पत्र मिलेगा।
विज्ञापन
नारी शक्ति पुरस्कार में सोनीपत की मंजू पहल, सुमन और पूनम आर्य व रोहतक की प्रवेश आर्य को 21000-21000 रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। राज्य स्तरीय पोषण पुरस्कार में वर्ष 2018-19 में राज्य के तीन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले डीसी पंचकूला, रेवाड़ी और कुरुक्षेत्र हैं। इन्होंने छह साल से नीचे के बच्चों के पोषण स्तर में अधिकतम वृद्धि दिखाई है, जिसके तहत 2 लाख रुपये का पहला पुरस्कार जिला पंचकूला, एक लाख रुपये का दूसरा पुरस्कार जिला रेवाड़ी और 25 हजार रुपये का तीसरा पुरस्कार जिला कुरुक्षेत्र को मिलेगा।
राज्य स्तरीय पुरस्कार लिंगानुपात में वृद्धि वर्ष 2017-18 के लिए जींद, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के डीसी को दिया जाएगा। इसके तहत 5 लाख, 3 लाख और 2 लाख रुपये प्रथम, द्वितीय व तृतीय को मिलेंगे। इस अवसर पर वूमन हेल्पलाइन 181 पर एक हेल्पबुक और महिलाओं से कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के अधिनियम, 2013 पर एक टूलकिट का शुभारंभ किया जाएगा।