{"_id":"673fb620043686fd7e06b3e4","slug":"2282-lakh-cheated-in-the-name-of-sending-abroad-chandigarh-news-c-16-pkl1049-567817-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर 22.82 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर 22.82 लाख ठगे
विज्ञापन
चंडीगढ़। विदेश भेजने के नाम पर तमिलनाड़ु के रहने वाले जे. कासिनाथन के साथ 22.82 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने केएल एसोसिएट एजुकेशन कंपनी के संचालक व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जे. कासिनाथन निवासी शानेमुगा स्ट्रीट, वल्लु वरक्लिपचुकुलम तमिलनाडु ने बताया कि कुछ महीने पहले ऑनलाइन वर्क वीजा पर विदेश भेजने का विज्ञापन देखा था। उन्होंने विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो सेक्टर-22 स्थित केएल एसोसिएट एजुकेशन में मिलने के लिए बुलाया गया। यहां पहुंचने पर दीपक यादव, सिद्धार्थ यादव और अन्य के साथ मुलाकात हुई। उसे कहा गया कि कनाडा में वर्क परमिट पर भेजकर नौकरी भी लगवा दी जाएगी। उसने कंपनी संचालक ने अलग-अलग किस्तों में 22 लाख 82 हजार 500 रुपये ले लिए लेकिन कई महीने बीतने के बाद न तो विदेश भेजा गया और न पैसे लौटाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सेक्टर-17 थाने में दीपक व सिद्धार्थ यादव सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।