{"_id":"66c12df2505a40ba8608f169","slug":"225-companies-sought-for-security-in-assembly-elections-chandigarh-news-c-16-1-pkl1089-494321-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: विधानसभा चुनाव में सुरक्षा के मद्देनजर मांगीं 225 कंपनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: विधानसभा चुनाव में सुरक्षा के मद्देनजर मांगीं 225 कंपनियां
विज्ञापन
मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय, हरियाणा ने केंद्र को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हरियाणा में विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय, हरियाणा ने केंद्र को पत्र लिखकर 225 केंद्रीय अतिरिक्त कंपनियों की आवश्यकता जताई है। इस अतिरिक्त तैनाती के अलावा हरियाणा पुलिस फोर्स भी अपना खाका तैयार करने में जुट गई है।
मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कंपनियों के लिए केंद्र को लिखा गया है। उन्होंने हरियाणा में बूथों की पहचान के बारे में बताया कि उसकी प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। सभी जिलों में स्थानीय मजिस्ट्रेट की निगरानी में स्थानीय पुलिस की टीम बूथों पर सक्रिय नेताओं, मतदाताओं और अन्य के बारे में खाका तैयार करेगी।। इसमें मुख्य तौर पर आपराधिक छवि वाले नेता, जमानत पर बाहर आने वाले नेता या जिनकी वजह से माहौल बिगड़ने की संभावना होगी, उनके नामों की सूची तैयार की जाएगी। ऐसे लोगों को नियमों के पालन करने की हिदायत भी दी जाएगी।
लोकसभा में 112 कंपनियां थीं तैनात -
इससे पूर्व हरियाणा लोकसभा चुनाव में 112 कंपनियों की तैनाती हुई थीं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीमाओं पर कुल 300 नाके लगाए गए थे। प्रदेश में मतदान के लिए 10 हजार 343 स्थानों पर कुल 20 हजार 6 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। इसके अलावा, 1362 स्थानों पर 3033 मतदान केंद्रों को क्रिटिकल माना गया था और 51 मतदान केंद्रों को वल्नरेबल माना गया था।