फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2013 infected, 10 dead in tricity due to corona

बेकाबू होता कोरोना : ट्राइसिटी में एक दिन में रिकॉर्ड 2013 संक्रमित, 10 की मौत

Sun, 18 Apr 2021 10:01 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
2013 infected, 10 dead in tricity due to corona
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Corona
चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली। ट्राइसिटी में रविवार को रिकॉर्ड 2013 नए संक्रमित मिले। एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला तीनों शहरों में सोमवार को रिकॉर्ड मरीज मिले। सबसे अधिक 880 मोहाली, 625 चंडीगढ़ और 508 लोग पंचकूला में संक्रमित मिले। यही नहीं, सोमवार को 10 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई। मृतकों में चार पंचकूला जबकि तीन-तीन मोहाली व चंडीगढ़ के रहने वाले थे।
विज्ञापन

रविवार को चंडीगढ़ में जिन तीन मरीजों की मौत हुई, उनकी पहचान सेक्टर-24 निवासी 52 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-29 निवासी 62 वर्षीय महिला और मौलीजागरां निवासी 28 वर्षीय युवक के रूप में हुई है। उधर, राहत की बात यह है कि रविवार को 411 मरीज ठीक होकर अस्पतालों से घर पहुंच गए।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में रविवार को रिकॉर्ड 625 मरीजों के मिलने से प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित नजर आया। बता दें कि इससे बीते वर्ष सितंबर में सबसे अधिक 449 केस आए थे। रविवार को मनीमाजरा में सर्वाधिक 53 लोग संक्रमित मिले। इसके अलावा पीजीआई कैंपस में 20, मौलीजागरां में 16, धनास में 17, सेक्टर-38 वेस्ट में दस, सेक्टर-56 में 11, सेक्टर-47 में 17, सेक्टर-45 में 20, सेक्टर-40 में 29, सेक्टर-22 में 19 केस मिले। बता दें कि चंडीगढ़ में कोरोना से अब तक 413 लोगों की मौत हो चुकी है और 33934 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed