फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   20 PhD researchers get hostel in PU on first day

पहले दिन पीयू में 20 पीएचडी शोधार्थियों को मिले छात्रावास

Tue, 23 Feb 2021 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
20 PhD researchers get hostel in PU on first day
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय ने चरणबद्ध तरीके से विद्यार्थियों के लिए छात्रावास खोलने शुरू कर दिए हैं। छात्रावास खोलने के पहले दिन सोमवार को पीएचडी के 20 शोधकर्ताओं को छात्रावास आवंटित किया गया। पीयू ने विज्ञान के ऐसे कोर्स जहां नियामक संस्थाओं के आदेश जरूरी हैं, उनके लिए भी छात्रावास खोलने के निर्देश जारी किए हैं। इनमें चिकित्सा भौतिकी, न्यूक्लियर चिकित्सा, एमडीएस व एम. फार्मेसी के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को छात्रावास में ठहरने की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

डीएसडब्ल्यू प्रो. सुखबीर कौर ने बताया कि एक कमरे में एक ही विद्यार्थी को रखा जाएगा। विद्यार्थियों को निर्देश हैं कि वे छात्रावास के अंदर भी उचित दूरी बनाए रखें। एक-दूसरे के कमरों में जाने से बचे। विद्यार्थियों को अपने साथ दो टिफिन लेकर आने के भी निर्देश दिए थे, जिससे कि भोजनालय (मेस) से खाना पैक करवाकर कमरे में खा सके। विद्यार्थियों के लिए सेक्टर-25 में छात्रावास 10, सेक्टर-14 में छात्रावास 4 और 6 के भोजनालय को खोला गया है।
विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया कि छात्रावास आने से पहले विद्यार्थी को संबंधित विभाग से लिखित में लेना होगा कि वे विद्यार्थी पीयू की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करेंगे। विद्यार्थियों को मास्क पहनकर रखना होगा। विद्यार्थियों को छात्रावास में कमरे से बाहर उचित सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। छात्रावास में बाहर के किसी भी विद्यार्थी को बुलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। छात्रावास में आने से पहले कोरोना जांच करवानी होगी और उसकी रिपोर्ट छात्रावास प्रबंधक को दिखानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed