फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   20 percent increase in GST collection, Rs 210 crore collected

Chandigarh News: जीएसटी संग्रह में 20 फीसदी की वृद्धि, 210 करोड़ हुए इकट्ठे

Sat, 02 Dec 2023 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
20 percent increase in GST collection, Rs 210 crore collected
चंडीगढ़। शहर के जीएसटी संग्रह में वृद्धि जारी है। इस साल नवंबर माह में पिछले साल के मुकाबले 20 प्रतिशत अधिक जीएसटी संग्रह हुआ है। नवंबर 2023 में 210 करोड़ रुपये जीएसटी संग्रह रहा है, जो पिछले साल 175 करोड़ के करीब था। शुक्रवार को जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी किए गए। माल और सेवा कर (जीएसटी) पेट्रोल और शराब को छोड़कर अन्य पर वसूला जाता है। जीएसटी, एक्साइज और वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) चंडीगढ़ प्रशासन के राजस्व में अहम भूमिका निभाते हैं। हर महीने की पहली तारीख को जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी किए जाते हैं। अगर एक महीने को छोड़ दिया जाए तो पिछले कुछ महीनों से लगातार जीएसटी संग्रह में वृद्धि दर्ज की जा रही है। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि जब से कोरोना को लेकर शहर में सभी तरह की पाबंदियां हटाई गई हैं, तब से शहर के जीएसटी कलेक्शन में भी बढ़ोतरी जारी है। कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के बाद से लगातार एक साल तक शहर के जीएसटी संग्रह में कमी आई थी लेकिन अब लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है, जो शहर की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छे संकेत हैं। इसके अलावा पंजाब के जीएसटी कलेक्शन में पिछले साल नवंबर माह के मुकाबले इस साल 36 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2265 करोड़ रही है, जबकि पिछले साल ये 1669 करोड़ रुपये था। हरियाणा की जीएसटी कलेक्शन में भी बढ़ोतरी जारी है। हरियाणा की जीएसटी कलेक्शन 44 प्रतिशत वृद्धि के साथ 9732 करोड़ रुपये रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed