{"_id":"66c4ba7b2afe32a9a4052a0f","slug":"20-crore-prize-money-for-60-players-now-its-para-asians-turn-chandigarh-news-c-16-1-pkl1089-496680-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 60 खिलाड़ियों के 20 करोड़ ईनामी राशि, अब पैरा एशियन की बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 60 खिलाड़ियों के 20 करोड़ ईनामी राशि, अब पैरा एशियन की बारी
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के 60 खिलाड़ियों के 20 करोड़ रुपये की ईनामी राशि खेल विभाग ने जारी कर दी है। ये सभी शूटिंग के खिलाड़ी है, जो वर्ल्ड चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ गेम्स सहित अन्य प्रतियोगिताओं में मेडल विजेता खिलाड़ी हैं। वहीं, खेल विभाग के उपनिदेशक राजेन्द्र पाल गुप्ता के अनुसार अब सिर्फ कुछ पैरा एशियन गेम्स में मेडल विजेता खिलाड़ियों की ईनामी राशि रह गई है। आचार संहिता लगने के कारण इन खिलाड़ियों की राशि जारी नहीं की जा सकी। यह राशि आचार संहिता के बाद जारी की जाएगी।
कुछ शूटिंग खिलाड़ियों को ईनामी राशि कम देने का आरोप लगाया गया है। इस पर खेल विभाग के उपनिदेशक बताया कि यह गलत आरोप हैं। खेल नीति के अनुसार निर्धारित राशि सभी खिलाड़ियों को जारी की गई है। इसके बावजूद किसाी को जारी राशि में किसी तरह की गड़बड़ी हुई हो तो उसकी शिकायत कर सकता है। उसकी जांच करवाकर निराकरण अवश्य करवाया जाएगा। खेल विभाग की ओर से आचार संहिता लागू होने से पूर्व ओलंपिक पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि जारी की गई थी। हरियाणा खेल नीति के अनुसार आठ खिलाड़ियों को करोड़ों और 16 खिलाड़ियों को 15-15 लाख की इनामी राशि दी गई है। आचार संहिता के कारण 17 अगस्त को रोहतक में होने वाला खिलाड़ियों का सम्मान समारोह रद्द कर दिया था।