{"_id":"5e1788668ebc3e878e3832d0","slug":"2-year-old-girl-hit-by-a-car-while-backing-chandigarh-news-pkl3626329133","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मनीमाजराः बैक करते हुए स्कॉर्पियो ने दो साल की बच्चों को रौंदा, टायर से 15 मीटर घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीमाजराः बैक करते हुए स्कॉर्पियो ने दो साल की बच्चों को रौंदा, टायर से 15 मीटर घसीटा
Fri, 10 Jan 2020 02:44 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनीमाजरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनीमाजरा
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
बच्ची की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू दर्शनी बाग के समीप पार्किंग एरिया में वीरवार सुबह दिल दहलाने वाली घटना घटी। दो साल की एक मासूम बच्ची स्कॉपियो गाड़ी के पिछले टायर में आने से करीब 15 मीटर घसीटती चली गई। मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर हालत में बच्ची को जीएमएसएच-16 ले गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद घायल गौरी को मृत घोषित कर दिया।
मनीमाजरा थाना पुलिस ने गाड़ी का नंबर ट्रैस कर पंचकूला के सेक्टर-7 निवासी आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गाड़ी भी जब्त कर ली गई है। गौरी अपने तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी। उसके पिता राज कुमार पत्नी भूरी और बच्चों के साथ न्यू दर्शनी बाग के समीप झुग्गी में रहते हैं। वही, आरोपी पंकज का दर्शनी बाग में भी मकान है और पंचकूला सेक्टर-7 में फास्ट फूड भी संचालित करता है।
पंकज ने न्यू दर्शनी बाग की पार्किंग में अपनी स्कॉर्पियो (सीएच-01 एजी-3343) पार्क की थी। करीब 11 बजे वह अपने दोस्त के साथ अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में जाने के लिए बैठा। अचानक छोटी बच्ची खेलते हुए गाड़ी के पीछे आकर खड़ी हो गई। जैसे ही आरोपी पंकज ने गाड़ी बैक की तो पिछला टायर में बच्ची फंस गई। करीब 15 मीटर तक बच्ची घसीटती चली गई।
विज्ञापन
जैसे ही पंकज गाड़ी सीधा कर वहां से निकला तो बच्ची नीचे गिर गई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस तुरंत गौरी को उठाकर जीएमएसएच-16 ले गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसका शव मार्चरी में रखा दिया गया है।

गौरी गौरी चिल्लाकर बेसुध हुई मां
अचानक मासूम बेटी के चले जाने से गौरी की मां भूरी का रो-रोकर बुरा था। महिलाएं उसे संभाल रही थी, लेकिन वह गौरी- गौरी चलाकर रोती और बेसुध होकर गिर जाती थी।
सीसीटीवी फुटेज से हुआ घटना खुलासा
पहले किसी को पता नहीं चल रहा था कि घटना कैसे हुई। बाद में दर्शनी बाग स्थित मकान नंबर-105 के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड होने से सारा मामला उजागर हुआ। पुलिस ने सीसीटीवी में कैद हादसे की फुटेज से आरोपी युवक के गाड़ी का नंबर ट्रैस कर डिटेल्स निकालकर पंचकूला से गिरफ्तार कर लिया। मनीमाजरा पुलिस ने स्कॉर्पियों गाड़ी के चालक पंकज के खिलाफ लापरवाही के गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
डीसीपी ट्रैफिक बोले- गाड़ी बैक करते समय रखें विशेष ध्यान
डीसीपी ट्रैफिक चरणजीत सिंह विर्क का कहना कि गाड़ी बैक करते समय चालक को विशेष ध्यान रखना चाहिए। बैक करने से पहले पास खड़े या अपने साथ की मदद से गाड़ी के नीचे-पीछे सही से चेक कर लें। इसके अलावा हर व्यक्ति को अब अपने गाड़ी में बैक कैमरा लगना चाहिए। बैक करते समय अगर कोई गाड़ी की चपेट में आता है तो चालक की लापरवाही मानते हुए मामला दर्ज किया जाएगा। ऐसे सूरत में गाड़ी चालक बैक करते हुए पूरा ध्यान रखें।