{"_id":"6720e4e94b91e98961018712","slug":"2-year-old-boy-first-foreign-national-from-kenya-at-pgi-chandigarh-becomes-country-youngest-pancreatic-donor-2024-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PGI चंडीगढ़ में बना इतिहास: पहली बार विदेशी का अंगदान, चार मरीजों की जिंदगी रोशन कर गया दो साल का प्रॉस्पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PGI चंडीगढ़ में बना इतिहास: पहली बार विदेशी का अंगदान, चार मरीजों की जिंदगी रोशन कर गया दो साल का प्रॉस्पर
Tue, 29 Oct 2024 07:10 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 29 Oct 2024 07:10 PM IST
सार
पीजीआई चंडीगढ़ में पहले विदेशी नागरिक (केन्या )के रूप में 2 साल केलुंडा कायुम्बा जिसे प्यार से प्रॉस्पर बुलाते थे का अंगदान कराया गया है। इसके साथ ही अग्नाशय दान करने के कारण यह अंगदाता देश का सबसे युवा अग्नाशय दाता भी बन गया है।
विज्ञापन
दो साल की प्रॉस्पर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीजीआई चंडीगढ़ के लिए मंगलवार ऐतिहासिक दिन बन गया है। पीजीआई में विदेशी मूल (केन्या) के दो साल के बच्चे लुंडा कयुम्बा, जिसे प्यार से प्रॉस्पर कहते थे, के अंग प्रत्यारोपण किए गए हैं। पीजीआई में पहली बार सबसे कम उम्र के विदेशी अंगदाता के अंगों का सफल ट्रांसप्लांट किया गया है। ब्रेन डेड दो साल के प्रॉस्पर के अंगों को दूसरे मरीजों में ट्रांसप्लांट कर उनकी जिंदगी में नया उजाला हुआ है।
इसके साथ ही प्रॉस्पर भारत के सबसे कम उम्र के अग्न्याशय दानदाता बना है। बच्चे के अंगदान से कुल चार मरीजों को स्वास्थ्य और जीवन का एक नया मौका मिला है। इनमें से दो मरीजों को समकालिक अग्न्याशय और किडनी (एसपीएक) और दूसरे को एक किडनी ट्रांसप्लांट की गई है। वहीं, प्रॉस्पर की आंखों की कॉर्निया दान से दो अन्य व्यक्तियों को दृष्टि मिली है, जिससे कुल मिलाकर चार लोगों के जीवन में खुशियों का उजाला हुआ है।
प्रॉस्पर की मां जैक्लिन डायरी अपने बच्चे को खो देने पर भावुक हुईं। जैक्लिन ने कहा कि हमारा दिल टूट गया है। लेकिन यह जानकर सुकून मिल रहा है कि प्रॉस्पर के अंग अब दूसरों को जीवन देंगे। यह हमारे दर्द में उम्मीद की एक किरण है, जो प्रॉस्पर के प्रति हमारा प्यार और उसके जिंदा रहने का एहसास कराती है।
विज्ञापन
घर में खेलते हुए गिर गई था प्रॉस्पर
दो साल का प्रॉस्पर घर में खेलते हुए 17 अक्टूबर को गिर गया था। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हुआ था। पीजीआई बच्चे को भर्ती किया गया। आठ से नौ दिन तक वह जिंदगी और मौत के बीच लड़ता रहा। डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बावजूद उसे 26 अक्तूबर को ब्रेन डेड घोषित किया गया। इस कठिन घड़ी में परिवार ने उनके अंगों को दान करने का फैसला लिया, जिससे प्रॉस्पर देश के सबसे कम उम्र के अग्न्याशय दानदाता बना है।

Trending Videos
छोटे बच्चे के अंगों को ट्रांसप्लांट करना चुनौती
रेनल ट्रांसप्लांट सर्जरी विभाग के प्रमुख प्रो. आशीष शर्मा ने बताया कम उम्र के दाताओं के अंग प्रत्यारोपण में विशेष चुनौतियां होती हैं। इतनी छोटी उम्र में अंगों का आकार छोटा होने के कारण किडनी को अलग करना और अग्न्याशय प्रत्यारोपण करना अत्यधिक जटिल होता है। परंतु परिवार की इच्छा को सम्मान देते हुए हमने इस चुनौती को स्वीकार किया।
दो मरीजों की लौटी आंखों की रोशनी
पीजीआई के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट एवं नोडल अधिकारी प्रो. विपिन कौशल ने बताया कि परिवार की सहमति और आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद मेडिकल टीम ने मरीज में समकालिक अग्न्याशय और किडनी (एसपीके) प्रत्यारोपण किया और दूसरे मरीज में किडनी प्रत्यारोपण किया। वहीं, प्रॉस्पर की कॉर्निया से दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को दृष्टि मिली।

छोटे बच्चे का खोना बेहद दुखद- निदेशक प्रो. विवेक लाल
पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल ने बेटे की मौत से गम में डूबे परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि इससे अंगदान के महत्व और बढ़ेगा। इतने छोटे बच्चे का खोना बेहद दुखद है, लेकिन प्रॉस्पर के परिवार का निर्णय हमें दया और मानवता की शक्ति का एहसास कराता है।
परिवार के साथ पादरी भी रहा मौजूद
परिवार के साथ मौजूद पादरी ने कहा इतने गहरे दुख में भी हमने प्रेम का मार्ग चुना। प्रॉस्पर का दान यह दिखाता है कि मृत्यु में भी हमारा बच्चा दूसरों के लिए खुशियां और जीवन का अवसर ला सकता है।