{"_id":"6643d8ab8ed71bf152b80cd0c8c1064a","slug":"2-players-of-harbhajan-singh-academy-selected-for-national-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भज्जी की अकादमी के 2 खिलाड़ी नेशनल टीम में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भज्जी की अकादमी के 2 खिलाड़ी नेशनल टीम में
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Wed, 31 Dec 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारतीय टीम में सेलेक्ट होकर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। इस परंपरा को जारी रखते हुए हरभजन सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट के दो होनहार खिलाड़ियों का नेशनल अंडर-17 टीम में चयन हो गया है। दोनों का ख्वाब है कि वे हरभजन सिंह (भज्जी) की तरह मास्टर ब्लास्टर बने। दोनों युवा खिलाड़ियों से भज्जी को भी कई आशाएं हैं। यही कारण है कि वे दोनों को खुद ट्रेनिंग और टिप्स देते हैं।
विज्ञापन
हरभजन सिंह भज्जी की अकादमी के खिलाड़ी युद्धवीर सिंह व केशव शर्मा को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले मैच के लिए टीम में रखा गया है। ये दोनों खिलाड़ी फरवरी में होने वाले मैचों में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। दोनों खिलाड़ी हाल ही में ग्वालियर में हुए स्कूल नेशनल गेम में भी भाग लेने गए थे। इस नेशनल गेम में उम्दा प्रदर्शन के बाद इनका चयन किया गया।
विज्ञापन
युद्धवीर सिंह क्रैंबिज इंटरनेशनल स्कूल फगवाड़ा के छात्र हैं और तीन साल से भज्जी की अकादमी में हैं। दिन में चार घंटे प्रेक्टिस कर भारतीय टीम में जगह बनाने वाले युद्धवीर का कहना है कि वह पहले खूब लापरवाह थे। भज्जी ने जब उन्हें गुर सिखाने शुरू किए तो कहा कि यू कैन डू एनेथिंग। उसके बाद युद्धवीर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी तमन्ना है कि वे भारतीय टीम में भज्जी की तरह ही चमकें।
विज्ञापन
केशव शर्मा के पिता धरमिंदर शर्मा सेनेटरी शॉप पर काम करते हैं। केशव जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में खेल चुके हैं। हाल ही में उन्हें नेशनल में खेलने का मौका मिला और ग्वालियर में उनका टीम में चयन हो गया। उनका ख्वाब भज्जी की तरह बनने का है।