फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two killed after uncontrolled car falls into pond in Punjab

Punjab News: चालक के सीने में दर्द उठने के बाद तालाब में गिरी कार, दो लोगों की मौत, दो घायल

Tue, 19 Dec 2023 08:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Dec 2023 08:38 PM IST
सार

बताया गया है कि कार चलाते समय इंद्रजीत सिंह के सीने में अचानक से दर्द होने लगा था। इसके बाद कार अनियंत्रित हो गई। पुलिस ने हरप्रीत कौर के बयान पर आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने शव फगवाड़ा अस्पताल में रखवा दिए हैं।

विज्ञापन
Two killed after uncontrolled car falls into pond in Punjab
तालाब से कार को बाहर निकालते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के नवांशहर में जालंधर मार्ग पर थाना बहराम के पास हाईवे के किनारे तालाब में कार के डूबने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गढ़शंकर के गांव बगवाईं निवासी इंद्रजीत सिंह अपने परिवार के साथ बंगा से जालंधर की ओर जा रहे थे। गांव बहुआं के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग के किनारे तालाब में जा गिरी। 

विज्ञापन


आसपास के लोगों ने कार को बाहर निकालना शुरू किया लेकिन जब तक कार बाहर निकली जाती तब तक कार चालक इंद्रजीत सिंह व पुरषोतम कौर की डूबने से मौत हो गई। वहीं हादसे में इंद्रजीत सिंह की पत्नी हरप्रीत कौर व बेटा गुरबाज सिंह (7) को बचा लिया गया। बताया गया है कि कार चलाते समय इंद्रजीत सिंह के सीने में अचानक से दर्द होने लगा था। इसके बाद कार अनियंत्रित हो गई। पुलिस ने हरप्रीत कौर के बयान पर आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने शव फगवाड़ा अस्पताल में रखवा दिए हैं। वहीं दोनों घायल ठीक बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत

उधर, जलालाबाद में मंडी रोड़ा वाली के नजदीक एक तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक गांव हलीम वाला निवासी 60 वर्षीय दलीप सिंह रविवार रात गांव मिनिया वाला की तरफ से अपनी मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी रोड़ा वली के पास किसी अन्य वाहन ने दलीप सिंह को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। राहगीरों ने इसकी जानकारी उसके परिवार को दी। उन्होंने मौके पर पहुंच कर देखा तो व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed