फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 day water problems in chandigarh and mohali

चंडीगढ़, मोहाली के इन इलाकों में आज और कल पानी का संकट

Wed, 03 Feb 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 03 Feb 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
2 day water problems in chandigarh and mohali

चंडीगढ़ और मोहाली में बुधवार और वीरवार 2 दिनों तक लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ेगी। ये इलाका होगा प्रभावित। शहर के लोगों को आने वाले दो दिन पीने वाले पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


मोहाली में इस दौरान जहां सुबह और शाम कम प्रेशर से पानी आएगा, जबकि दोपहर के समय पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। यह स्थिति पैदा हुई कजौली वाटर वर्क्स की फेज-3 की मेन लाइन में खराबी आने से। विभाग बुधवार और वीरवार को पाइप लाइन की मरम्मत करेगा।
विज्ञापन


इस कारण फेज-3 और 4 की पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। विभाग ने इलाके के लोगों से सहयोग की अपील की है। जानकारी के मुताबिक, विभाग ने रिपेयर के लिए कई टीमें गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आए दिन लाइन में खराबी आ रही थी। इसके चलते समय रहते रिपेयर करने का फैसला लिया गया है। हालांकि, विभाग का दावा है कि किसी भी इलाके में पानी की किल्लत नहीं आने दी जाएगी।

इन सेक्टरों में आएगी पानी की समस्या

सेक्टर-70 व 71, गांव मटौर, शाहीमाजरा, फेज-नौ, दस, ग्यारह व इंडस्ट्रियल ग्रोथ फेज-एक से पांच में पानी का संकट बना रहेगा।

टैंकरों से होगी पानी की सप्लाई
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इलाके में टैंकरों से भी पानी की सप्लाई की जाएगी। यदि लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो लोग 0172-2225138  पर कॉल करनी होगी।


बुधवार व वीरवार को ऐसे होगी पानी की सप्लाई

सुबह----------कम प्रेशर
दोपहर--------पानी की सप्लाई बंद रहेगी
शाम---------पानी की सप्लाई कम प्रेशर से होगी

आज और कल रहेगी पानी की किल्लत
चंडीगढ़ में शहरवासियों को बुधवार और वीरवार को पानी की किल्लत झेलनी पड़ेगी। नगर निगम के जनस्वास्थ्य विभाग के अनुसार मलोया में कजौली वाटर वर्क्स की तीसरे फेज की पाइप में लीकेज आ रही है, जिसकी रिपेयर करनी है। इस कारण सेक्टर-38 के वाटर वर्क्स से शहर में पानी की सप्लाई के लिए पंपिंग नहीं हो पाएगी। जनस्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार सुबह पानी की सप्लाई नार्मल आएगी, लेकिन शाम और वीरवार सुबह पानी की सप्लाई नहीं आएगी, जबकि वीरवार शाम को पानी की सप्लाई नार्मल हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed