फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 Congress Politicians Joined SAD in Punjab

कांग्रेस नेता मेहरबान और पडियाला शिअद में शामिल

Tue, 18 Mar 2014 02:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 18 Mar 2014 02:46 PM IST
विज्ञापन
2 Congress Politicians Joined SAD in Punjab
कांग्रेस के पूर्व मंत्री ईशर सिंह मेहरबान पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की मौजूदगी में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में शामिल हो गए हैं। इस मौके पीपीपी के भी कुछ लोग शिअद में शामिल हुए।
विज्ञापन


कांग्रेसियों को पार्टी में लाने केसवाल पर सुखबीर ने कहा कि वह सिर्फ हीरे ही चुन कर ला रहे हैं। इससे पार्टी कैडर पर असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि वह पहले स्थानीय नेताओं से सलाह करते हैं।
विज्ञापन


मेहरबान के लिए भी शरनजीत ढिल्लों और एसआर कलेर ने हामी भरी थी। अमृतसर से सिद्धू की जगह जेतली को टिकट देने के सवाल पर सुखबीर ने कहा कि यह भाजपा का अंदरूनी मामला है। पर जेतली आने वाली सरकार में अहम भूमिका में होंगे, जिसका फायदा पंजाब को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहरबान ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस में कोई सुनवाई नहीं है। प्रताप सिंह बाजवा के प्रधान बनने के बाद वर्कर लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं क्योंकि उनकी नीतियां ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि बाजवा की तानाशाही के कारण ही उन्होंने कांग्रेस छोड़ी है। मेहरबान 2012 में जगरांव में करीब 300 वोटों के मामूली अंतर से हारे थे। कांग्रेस में फिलहाल वह जगरांव के हलका इंचार्ज थे।

मेहरबान के शिअद ज्वाइन करने के बाद सुखबीर ने गांव पडियाला में आयोजित एक समागम के दौरान राजबीर पडियाला को भी अपनी पार्टी में शामिल किया। पडियाला का परिवार टकसाली अकाली रहा है।


उनके पिता स्व. बचित्तर सिंह पडियाला और मां विधायक रह चुके हैं। कुछ साल पहले पडियाला शिअद छोड़ कर कांग्रेस में चले गए थे। खरड़ हलके में उनकेपरिवार का अच्छा आधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed