{"_id":"59ca8f644f1c1bd8538b48b2","slug":"2-accused-of-panchkula-violence-arrested-from-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला हिंसा के 2 आरोपी जयपुर से गिरफ्तार, हो गए थे अंडरग्राउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला हिंसा के 2 आरोपी जयपुर से गिरफ्तार, हो गए थे अंडरग्राउंड
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर/पंचकूला
Updated Wed, 27 Sep 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला हिंसा के दो आरोपी जयपुर से दबोचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन शोषण मामले में आरोपी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद पंचकूला में भड़की हिंसा के दो मुख्य आरोपी मंगलवार को राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के हत्थे चढ़ गए।
एसओजी ने इन दोनों आरोपियों को हनुमानगढ़ जिले में स्थित गोलूवाला डेरा से गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों के नाम बलजिंदर सिंह और पाल सिंह हैं। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों को हरियाणा पुलिस को सौंप दिया गया है। इन पर आरोप है कि राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद पंचकूला में हिंसक उपद्रव के पीछे इन दोनों का हाथ था। ये दोनों राम रहीम के काफी करीबी बताए जा रहे हैं।
हरियाणा पुलिस ने पंचकूला में हुई हिंसा के बाद इन दोनों को नामजद कर तलाश करना शुरू किया था, लेकिन तब बलजिंदर और पालसिंह भूमिगत हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने रामरहीम के सुरक्षा गार्ड ओम बुढ़ानिया को हनुमानगढ़ से गिरफ्तार किया। वहीं, रामरहीम और उसकी कथित बेटी हनीप्रीत के करीबी प्रदीप गोयल को उदयपुर से पकड़ा था। प्रदीप ने ही हिंसा के बाद हनीप्रीत के राजस्थान में भी ठहरने की जानकारी उगली थी। इससे माना जा रहा है कि प्रदीप और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एसओजी राजस्थान को आरोपी बलजिंदर सिंह व पाल सिंह के श्रीगंगानगर में छिपे होने की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए एसओजी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।