फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   18500 depot holders of Punjab announced protest against the government

Punjab: पंजाब के 18500 डिपो होल्डरों ने बजाया संघर्ष का बिगुल, 15 सितंबर को चंडीगढ़ में सरकार के खिलाफ जुटेंगे

Fri, 08 Sep 2023 01:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Sep 2023 01:53 AM IST
सार

15 सितंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-39 स्थित अनाज भवन के बाहर पूरे पंजाब से डिपो होल्डर जुटेंगे। पंजाब राशन डिपो होल्डर फेडरेशन के प्रधान सुखविंदर काजला ने बताया कि पंजाब सरकार उनके साथ धक्का कर रही है। पहले जो केंद्र सरकार का गेहूं दो रुपये किलो दिया जाती था, उसे केंद्र सरकार ने अब फ्री कर दिया है। ऐसे में सरकार अब उसका आटा तैयार कर मार्कफेड के माध्यम से सप्लाई कर रही है।

विज्ञापन
18500 depot holders of Punjab announced protest against the government
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के 18500 डिपो होल्डरों ने सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। डिपो होल्डरों का कहना है पंजाब सरकार मार्कफेड के माध्यम से आटे की सप्लाई करने जा रही है। इस मुहिम की शुरुआत दो अक्तूबर से होगी। उन्होंने कहा कि ऐसा होता है तो पंजाब के डिपो होल्डर बेरोजगार हो जाएंगे। ऐसे में उन्होंने अब संघर्ष की राह पर जाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


15 सितंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-39 स्थित अनाज भवन के बाहर पूरे पंजाब से डिपो होल्डर जुटेंगे। पंजाब राशन डिपो होल्डर फेडरेशन के प्रधान सुखविंदर काजला ने बताया कि पंजाब सरकार उनके साथ धक्का कर रही है। 
विज्ञापन


पहले जो केंद्र सरकार का गेहूं दो रुपये किलो दिया जाती था, उसे केंद्र सरकार ने अब फ्री कर दिया है। ऐसे में सरकार अब उसका आटा तैयार कर मार्कफेड के माध्यम से सप्लाई कर रही है। डिपो होल्डरों को 25 महीनों से कमीशन नहीं मिली है। इसके अलावा उनको कोई लाभ नहीं दिया जा रहा है। उनका कमीशन भी काफी कम है। वह मजबूरी में जीवन जी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed