{"_id":"64fa304291f19ff224048003","slug":"18500-depot-holders-of-punjab-announced-protest-against-the-government-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पंजाब के 18500 डिपो होल्डरों ने बजाया संघर्ष का बिगुल, 15 सितंबर को चंडीगढ़ में सरकार के खिलाफ जुटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पंजाब के 18500 डिपो होल्डरों ने बजाया संघर्ष का बिगुल, 15 सितंबर को चंडीगढ़ में सरकार के खिलाफ जुटेंगे
Fri, 08 Sep 2023 01:53 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 08 Sep 2023 01:53 AM IST
सार
15 सितंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-39 स्थित अनाज भवन के बाहर पूरे पंजाब से डिपो होल्डर जुटेंगे। पंजाब राशन डिपो होल्डर फेडरेशन के प्रधान सुखविंदर काजला ने बताया कि पंजाब सरकार उनके साथ धक्का कर रही है। पहले जो केंद्र सरकार का गेहूं दो रुपये किलो दिया जाती था, उसे केंद्र सरकार ने अब फ्री कर दिया है। ऐसे में सरकार अब उसका आटा तैयार कर मार्कफेड के माध्यम से सप्लाई कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के 18500 डिपो होल्डरों ने सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। डिपो होल्डरों का कहना है पंजाब सरकार मार्कफेड के माध्यम से आटे की सप्लाई करने जा रही है। इस मुहिम की शुरुआत दो अक्तूबर से होगी। उन्होंने कहा कि ऐसा होता है तो पंजाब के डिपो होल्डर बेरोजगार हो जाएंगे। ऐसे में उन्होंने अब संघर्ष की राह पर जाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
15 सितंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-39 स्थित अनाज भवन के बाहर पूरे पंजाब से डिपो होल्डर जुटेंगे। पंजाब राशन डिपो होल्डर फेडरेशन के प्रधान सुखविंदर काजला ने बताया कि पंजाब सरकार उनके साथ धक्का कर रही है।
विज्ञापन
पहले जो केंद्र सरकार का गेहूं दो रुपये किलो दिया जाती था, उसे केंद्र सरकार ने अब फ्री कर दिया है। ऐसे में सरकार अब उसका आटा तैयार कर मार्कफेड के माध्यम से सप्लाई कर रही है। डिपो होल्डरों को 25 महीनों से कमीशन नहीं मिली है। इसके अलावा उनको कोई लाभ नहीं दिया जा रहा है। उनका कमीशन भी काफी कम है। वह मजबूरी में जीवन जी रहे हैं।
विज्ञापन