{"_id":"5d6c277b8ebc3e016d62f8a1","slug":"185-chalan-in-chandigarh-by-traffic-police-chandigarh-news-pkl349299787","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः नियम बदलने के बाद पहले ही दिन कटे 185 चालान, सबसे ज्यादा बिना हेलमेट पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः नियम बदलने के बाद पहले ही दिन कटे 185 चालान, सबसे ज्यादा बिना हेलमेट पकड़े
Mon, 02 Sep 2019 02:33 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक हवलदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर चालान के रेट बढ़ाने के निर्देश के बाद पहले ही दिन ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 185 वाहन चालकों के चालान काटे। इसमें सबसे ज्यादा चालान गलत तरीके से गाड़ी चलाने वाले और प्रतिबंधित मार्गों पर गाड़ी मोड़ने वालों के काटे गए। कई लोग पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने दौड़कर लोगों को पकड़ लिया। कुछ लोगों ने बहाने बनाने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने किसी की एक न सुनी और चालान काट दिया।
31 अगस्त को एसएसपी ट्रैफिक शशांक आनंद की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी, जिसमें ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की काफी शिकायतें सामने आ रहीं थी। काफी देर तक चली बैठक के बाद तय किया गया कि एक सितंबर से चालान की राशि पहले के मुकाबले पांच गुना बढ़ा दी जाए। उसके बाद पुलिस ने सख्ती बरतते हुए रविवार को 185 लोगों के चालान काटे। सबसे ज्यादा चालान गलत तरीके से गाड़ी चलाने वाले, सीट बेल्ट न बांधने वालों और सड़क की सीमा रेखा का उल्लंघन करने वालों के काटे गए।
बड़ी बात यह रही कि पुलिस ने बीआईएस हॉलमार्क वाला हेलमेट न लगाने पर भी लोगों का चालान काटा। लगातार शहर में हो रहे हादसों के बावजूद कई लोग गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करते मिले। रविवार को पुलिस ने ऐसे 10 लोगों का चालान काटा। साथ ही उन्हें इससे होने वाली घटनाओं के बारे में जानकारी दी गई। लोगों से कहा कि गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतेंगे तो स्वयं और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की भी सुरक्षा होगी।

बिना यूनिफॉर्म के टैक्सी चलाने वालों के भी चालान
पुलिस ने सख्ती बरतते हुए बिना यूनिफॉर्म के टैक्सी चलाने वाले तीन लोगों के भी चालान काटे। पुलिस ने बताया कि लगातार शहर में होने वाली घटनाओं के बाद अब टैक्सी चालकों को पूरी यूनिफॉर्म में रहना होगा। यूनिफॉर्म पर नेमप्लेट भी अनिवार्य होगी।
इन नियमों को तोड़ने के बाद कटे इतने चालान
नियम चालान
हेलमेट न पहनने पर 17
गलत दिशा से गाड़ी मोड़ने पर 33
सीट बेल्ट न बांधने पर 27
गलत पार्किंग में गाड़ी लगाने पर 17
गाड़ी चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने पर 10
गलत पार्किंग के बाद गाड़ी उठाने के मामले 06
काली फिल्म लगी गाड़ी का उपयोग करने के मामले 10
रोड सीमा का उल्लंघन करने के मामले 19
दो पहिया वाहन पर पीछे की सीट पर हेलमेट न लगाने वाले 21
लाल बत्ती जंप करने केमामले 02
गलत पार्किंग करने पर व्हील लॉक क्लैंप 10
दो पहिया वाहन पर तीन लोग बैठाने वाले 10