फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   18 students selected for National Travel Grant

राष्ट्रीय ट्रेवल ग्रांट के लिए 18 विद्यार्थियों का चुनाव

Tue, 19 Apr 2022 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
18 students selected for National Travel Grant
चंडीगढ़। पंजाब ललित कला अकादमी की ओर से राष्ट्रीय ट्रेवल ग्रांट के लिए चुने गए 18 कला विद्यार्थियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। यह जानकारी पंजाब ललित कला अकादमी के अध्यक्ष दीवान माना ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अकादमी की ओर से देश-विदेश में प्रचलित समकालीन कला प्रवृत्तियों की सूझबूझ में वृद्धि के मंतव्य के साथ राष्ट्रीय ट्रेवल ग्रांट शुरू की गई है। चुने गए विद्यार्थी नई दिल्ली में होने वाले इंडिया आर्ट फेयर में हिस्सा लेंगे। 20 अप्रैल से एक मई 2022 तक इस मेले में ये विद्यार्थी वार्तालाप, ऑडियो विजुअल प्रस्तुति और अन्य गतिविधियों से अपने अनुभवों में होने वाली वृद्धि को लिखित रूप में प्रस्तुत करने के अलावा देश के महत्वपूर्ण कलाकारों की कलाकृतियों का प्रलेखन (डॉक्यूमेंटेशन) भी करेंगे। वापस आने पर इनके अनुभवों को चंडीगढ़ और पंजाब के दर्शकों के बीच साझा किया जाएगा।
विज्ञापन

इन विद्यार्थियों का हुआ चयन
अर्शिया डांग, आस्था अरोड़ा, अमनदीप चौधरी, बलजीत सिंह, बलकरण सिंह, भानु श्रीवास्तव, हरमन विर्दी, इंदरप्रीत कौर, जशनदीप कौर, करण शर्मा, कुंज अरोड़ा, मनप्रीत कौर, नितिन कुमार, पारस मट्टू, साची सेखड़ी, सुनैना आनंद, श्वेता कुमारी और युक्ति।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed