फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   18 new coronavirus positive cases found at Rajpura of Punjab

पंजाबः राजपुरा में 18 पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, अमृतसर में भी आए दो केस, पंजाब में 277 पीड़ित

Wed, 22 Apr 2020 10:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Apr 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
18 new coronavirus positive cases found at Rajpura of Punjab
राजपुरा में कोरोना के 18 नए मामले। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के गृह जिले में कोरोना बम फूट पड़ा। बुधवार देर शाम पटियाला जिले के राजपुरा में 18 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। इसके साथ ही पटियाला जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है। इसके अलावा बुधवार को दो पॉजिटिव केस अमृतसर और एक कपूरथला में सामने आए।

विज्ञापन


राज्य में अब कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 277 हो गई है। पटियाला के सीएमओ डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि राजपुरा में कोविड पॉजिटिव केसों के नजदीकियों और हाई रिस्क में आए 70 लोगों के मंगलवार को सैंपल लिए गए थे। इनमें से 18 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। ये सभी लोग घरों में ही क्वारंटीन थे।
विज्ञापन


जैसे ही देर शाम जांच रिपोर्ट आई, सभी को सरकारी राजिंदरा अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। इसके साथ ही राजपुरा में प्रभावित एरिया को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। जिसके तहत उस एरिया में किसी के आने व जाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटियाला के सफाबादी गेट और किताबों वाले बाजार से लिए 49 सैंपल 
पटियाला के सीएमओ डा. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि राजपुरा में बुधवार को 18 नए पॉजिटिव केस आने के बाद पटियाला के कोरोना वायरस से प्रभावित सफाबादी गेट एरिया और किताबों वाले बाजार एरिया से 49 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट गुरुवार को आएगी।

स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव ने किया पटियाला का दौरा

डॉ. मल्होत्रा ने बताया कि बुधवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग अग्रवाल ने पटियाला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने डीसी व सीएमओ के साथ मीटिंग करके कोरोना से निपटने संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही प्रमुख सचिव ने माता कौशल्या अस्पताल का दौरा करके वहां उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं का जायजा लिया।     

पंजाब में कोरोना के मामलों की जिलेवार स्थिति- 

जिला कुल केस उपचाराधीन ठीक हुए मृत्यु
मोहाली  62   46 14 2
जालंधर 53 45 6 2
पटियाला 49 48 1 0
पठानकोट 24  23 0 1
नवांशहर 19 0 18 1
लुधियाना 16 9  3 4
अमृतसर 13 10 1 2
मानसा 11 10 1 0
होशियारपुर 7 2 4 1
मोगा 4 4 0 0
फरीदकोट 3 2 1 0
रोपड़ 3 1 1 1
संगरूर  3 3 0 0
कपूरथला  3 2 1 0
बरनाला 2 0 1 1
फतेहगढ़ साहिब 2  1 1 0
गुरदासपुर 1 0 0 1
मुक्तसर 1 1 0 0
फिरोजपुर 1 1 0 0
कुल 277 208  53 16
                                              

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed