फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   17 year old girl missing

Chandigarh News: 17 साल की युवती लापता

Sun, 22 Dec 2024 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
17 year old girl missing
चंडीगढ़। बीती 2 दिसंबर को बत्रा थिएटर के पीछे स्थित झुग्गी झोपड़ी में बहन के साथ रहने वाली करीब 17 साल की युवती गायब हो गई है। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत के आधार पर सेक्टर-39 थाने में अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को दी गई शिकायत में मध्यप्रदेश के जिला छतरपुर के गांव घुंचू के वीरू अहिरवार ने बताया कि वह बत्रा थिएटर के पीछे झुग्गी में पत्नी व मां के साथ रहता है। उसकी पत्नी की बहन लंबे समय से उनके पास ही रह रही थी जिसके उम्र करीब 17 साल 7 महीने है। बीती 2 दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे के बाद से वह गायब है। उन्होंने उसे काफी तलाश किया। उनके गांव में भी परिजनों और रिश्तेदारों के यहां पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed