फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   17 Paid Parkings Auction in Chandigarh

पार्किंग का ठेका लेना है तो ये खबर जरूर पढ़ें

Thu, 16 Oct 2014 02:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 16 Oct 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
17 Paid Parkings Auction in Chandigarh

नगर-निगम अगले महीने शहर की 17 पेड पार्किंग के लिए ऑक्शन करेगा। इससे निगम को करोड़ों का राजस्व मिलने की उम्मीद है। ऑक्शन के लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन मांगे गए हैं, जबकि 4 नवंबर को टेक्निकल बिड खोली जाएगी।  नगर निगम ने पिछले साल भी पार्किंग की ऑक्शन से करोड़ों की कमाई की थी।

विज्ञापन


पिछले साल सेक्टर-17 की साहिब सिंह फुली ऑटोमेटिक पार्किंग के लिए 71 लाख रुपये की बोली लगी थी। इसके अलावा एंपायर स्टोर पार्किंग के लिए 52.52 लाख रुपये की बोली लगी थी।
विज्ञापन


इन दोनों पार्किंग की भी अब दोबारा ऑक्शन की जा रही है। साहिब सिंह पार्किंग के लिए 47.93 लाख और एंपायर स्टोर पार्किंग के लिए 35.45 लाख रुपये रिजर्व प्राइस रखा गया है। सभी 17 पार्किंग एक साल के लिए ऑक्शन होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई महीनों से खाली थी पार्किंग
17 में से 5 पार्किंग साइट्स कई महीनों से बिना कांट्रैक्टर के ही चल रही थी। इससे लोगों को तो परेशानी हो रही थी, नगर निगम को भी हर महीने लाखों का नुकसान हो रहा था। सेक्टर-8 जोन-1 की पार्किंग पिछले 5 महीने से रेंट पर नहीं चढ़ी थी।

इसके अलावा सीएमसी बिल्डिंग, सेक्टर-17 के सामने की पार्किंग 6 महीने से, नीलम सिनेमा के साथ की पार्किंग 4 महीने से, किरण सिनेमा पार्किंग 4 महीने से और सेक्टर-35बी की पार्किंग 6 महीने से रेंट पर नहीं दी गई थी।

इन पार्किंग की होगी ऑक्शन

17 Paid Parkings Auction in Chandigarh

पार्किंग---------------------------रिजर्व प्राइस
सेक्टर-8 जोन-1------------------21.47 लाख
सेक्टर-8 जोन-2--------------------8.71 लाख
सेक्टर-9डी-------------------------6.54 लाख
शांति कुंज, सेक्टर-16---------------2.16 लाख
एंपायर स्टोर, सेक्टर-17-------------35.45 लाख
सीएमसी बिल्डिंग, सेक्टर-17---------13.51 लाख
नीलम सिनेमा सेक्टर-17-------------1.79 लाख
साहिब सिंह, सेक्टर-17-------------47.93 लाख
किरण सिनेमा, सेक्टर-22-------------2.03 लाख
सेक्टर-22सी------------------------8.10 लाख
सेक्टर-22बी-----------------------15.53 लाख
ट्रक पार्किंग सेक्टर-26---------------41.25 लाख
पिकाडली मल्टीप्लेक्स-1--------------7.33 लाख
पिकाडली मल्टीप्लेक्स-2--------------8.40 लाख
सेक्टर-35सी----------------------45.25 लाख
सेक्टर-35बी----------------------16.91 लाख
एफआर,मनीमाजरा टूरिस्ट बस पार्किंग----9.79 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed