{"_id":"58f644fe4f1c1b73208b4577","slug":"17-ips-and-8-hps-transfers-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":" हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईपीएस, 7 एचपीएस बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईपीएस, 7 एचपीएस बदले
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 18 Apr 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने पांच एसपी सहित 18 आईपीएस और सात एचपीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आईजी ममता सिंह को सीपीटी एंड आर और कमांडो पुलिसिंग भौंडसी नियुक्त किया गया है। डीआईजी डॉ. राजश्री सिंह अब आईजी एससीबी होंगी। डीआईजी सिबाश कबिराज को आईजी एचएपी मधुबन का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। राकेश कुमार आर्य डीआईजी सीआईडी लगाए गए हैं। डीसीपी पंचकूला अनिल धवन को एसपी नारनौल व चायल्ड केयर लीव के बाद ज्वाइनिंग पर नाजनीन भसीन को एसपी नूहं का जिम्मा सौंपा गया है।
एसपी फतेहाबाद ओम प्रकाश अब एसपी एसवीबी होंगे। एसपी भिवानी अशोक कुमार को डीसीपी पंचकूला लगाया गया है। एसपी नारनौल हामिद अख्तर एसपी पुलिस मुख्यालय होंगे। एसपी क्राइम मनीषा चौधरी को हिसार एसपी लगाया है। एसपी हिसार राजेंद्र कुमार मीणा एसपी होम गार्ड का जिम्मा संभालेंगे। प्रतीक्षा गोदारा को एसपी हांसी लगाया गया है। दीपक गहलावत एसपी एसवीबी का काम देखेंगे। एसपी नूहं कुलदीप सिंह को एसपी फतेहाबाद लगाया गया है।
राजेश दुग्गल कमांडेंट द्वितीय आईआरबी भोंडसी होंगे। वीरेंद्र कुमार विज को डीसीपी ट्रैफिक फरीदाबाद लगाया गया है। कीरतपाल एसपी एसवीबी होंगे। विकास धनखड़ को पुलिस अधीक्षक पीटीसी सुनारिया लगाया गया है।
विज्ञापन
एचपीएस अधिकारियों में सुरेंद्र सिंह भोरिया को पुलिस अधीक्षक भिवानी नियुक्त किया गया है। भूपिंदर सिंह डीसीपी सेंट्रल फरीदाबाद होंगे। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे विष्णु दयाल को डीसीपी ट्रैफिक बल्लभगढ़ व राजकुमार को पुलिस अधीक्षक सीआईडी नियुक्त किया गया है।
पूर्ण चंद पुलिस अधीक्षक एससीआरबी, बलबीर सिंह पुलिस अधीक्षक एचएचआरसी और रमेश पॉल कमांडेंट तृतीय आईआरबी भौंडसी का कार्यभार संभालेंगे। इसके अलावा सरकार ने तत्काल प्रभाव से हरियाणा सिविल सचिवालय के सात अवर सचिवों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश भी जारी किए हैं।