फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   169 independent candidates contesting in Punjab Loksabha election

Punjab Loksabha Election: पंजाब में 169 आजाद उम्मीदवार भी दिखाएंगे दम, लुधियाना में सबसे अधिक 26 निर्दलीय

Mon, 20 May 2024 12:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 20 May 2024 12:56 PM IST
सार

गुरदासपुर से 26 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 14 आजाद उम्मीदवार शामिल हैं, जबकि अमृतसर से 30 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें आजाद उम्मीदवारों की गिनती 18 है। वहीं खडूर साहिब से 27 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 18 आजाद उम्मीदवार हैं।

विज्ञापन
169 independent candidates contesting in Punjab Loksabha election
अपने चुनाव चिह्न के साथ प्रचार करता निर्दलीय उम्मीदवार - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में इस बार कुल 328 में 169 आजाद उम्मीदवार भी चुनाव में दम दिखाएंगे। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया है कि पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों को भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के मुताबिक जिला निर्वाचन अधिकारियों ने चुनाव निशान अलॉट कर दिए हैं। मतदाता इन सभी उम्मीदवारों के विवरण और निर्वाचन आयोग के पास जमा करवाए एफिडेविट मोबाइल केवाईसी एप पर देख सकते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गुरदासपुर से 26 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 14 आजाद उम्मीदवार शामिल हैं, जबकि अमृतसर से 30 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें आजाद उम्मीदवारों की गिनती 18 है। वहीं खडूर साहिब से 27 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 18 आजाद उम्मीदवार हैं। इसी तरह जालंधर से 20 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें आठ आजाद उम्मीदवार शामिल हैं। होशियारपुर से कुल 16 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें से आजाद उम्मीदवारों की संख्या चार है। आनंदपुर साहिब से कुल 28 उम्मीदवारों में से 13 आजाद उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 
विज्ञापन


लुधियाना से 43 उम्मीदवारों में से 26 आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। फतेहगढ़ साहिब से कुल 14 उम्मीदवारों में से सात आजाद उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। फरीदकोट से कुल 28 उम्मीदवारों में से 12 आजाद उम्मीदवार हैं। वहीं फिरोजपुर से कुल 29 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 17 आजाद उम्मीदवार शामिल हैं। बठिंडा से कुल 18 उम्मीदवारों में आठ आजाद उम्मीदवार शामिल हैं। संगरूर से 23 उम्मीदवारों में से नौ आजाद उम्मीदवार हैं, जबकि पटियाला से 26 उम्मीदवारों में से 15 आजाद उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। सिबिन सी ने बताया कि चुनाव तैयारियां अंतिम पड़ाव पर हैं और 1 जून को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चक्की, गन्ना किसान, सेब व हॉकी एंड बॉल भी मिला चुनाव चिह्न
चुनाव आयोग की तरफ से सभी आजाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी जारी कर दिए गए हैं। इसमें गुरदासपुर से चुनाव लड़ रहे कुछ आजाद प्रत्याशियों को चक्की, गन्ना किसान, सेब व हॉकी एंड बॉल चुनाव मिला है। इसी तरह अमृतसर से चुनाव लड़ रहे आजाद प्रत्याशियों को हारमोनियम, ट्रक, गैस सिलिंडर, पेट्रोल पंप व प्रेशर कूकर जैसे चुनाव चिह्न भी अलॉट किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed