{"_id":"640f8908eeabd7dc3609ee56","slug":"16-applications-received-so-far-for-the-post-of-pu-vc-chandigarh-news-c-16-sml1026-86217-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू वीसी पद के लिए अब तक मिले 16 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू वीसी पद के लिए अब तक मिले 16 आवेदन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में नियमित वाइस चांसलर की नियुक्ति के लिए सोमवार तक पीयू के पास लगभग 16 के करीब आवेदन आ चुके हैं। हालांकि अभी तक मिले आवेदनों में पीयू से किसी उम्मीदवार ने आवेदन नहीं भरा है। वहीं चंडीगढ़ से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च (निट्टर) के प्रमुख प्रोफेसर एसएस पटनायक ने आवेदन भरा है।
पीयू वीसी पद के लिए पीयू की ओर से 25 फरवरी को विज्ञापन निकाला गया था। वीसी पद के लिए पीयू से भी आखिरी दिनों में लगभग दस के करीब आवेदन आने की उम्मीद है। इसमें पीयू के वरिष्ठ प्रोफेसर शामिल होंगे। पीयू के शिक्षकों की मांग भी है कि वीसी पद के लिए पीयू से ही किसी प्रोफेसर को चयनित किया जाए, जिससे पीयू की अकादमिक स्थिति में सुधार किया जा सके। पीयू वीसी पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के लिए कम के कम 10 वर्ष का प्रोफेसर पद का अनुभव, बेहतर प्रशासनिक अनुभव और शोध के क्षेत्र में बेहतर कार्य होना जरूरी है।
पंजाब यूनिवर्सिटी से मिली जानकारी के अनुसार उम्मीदवार पीयू वीसी पद के लिए 24 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। वाइस चांसलर पद के लिए पीयू के कई प्रोफेसर आवेदन करने वाले हैं। पीयू के पास कई बेहतर प्रोफेसर हैं, जो योग्य उम्मीदवार हैं और प्रशासनिक अनुभव के साथ शोध में देश-विदेश में बेहतर नाम कमाया है। बता दें कि लगभग डेढ़ माह पहले पूर्व वीसी प्रो.राजकुमार ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन प्रो. रेणु विग को वीसी की अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। पिछली बार पीयू वीसी पद के लिए लगभग 21 प्रोफेसरों ने आवेदन किया था। प्रो. रेणु विग भी वीसी पद के लिए उम्मीदवार होंगी।