फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   15.6 mm rain in a few hours, then the sun came out again

Chandigarh News: कुछ ही घंटों में 15.6 एमएम बारिश, फिर निकल आई धूप

Wed, 11 Sep 2024 03:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
15.6 mm rain in a few hours, then the sun came out again
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में मंगलवार सुबह कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। 6:30 बजे से शुरू हुई बारिश कुछ घंटे तक जारी रही, जिससे 15.6 एमएम पानी गिरा। इससे कई चौक चौराहों पर जलभराव हो गया। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के रेलवे अंडर ब्रिज में फिर पानी भर गया, जिसे कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा। हालांकि थोड़ी देर बाद ही कड़ी धूप निकल गई और लोगों को मौसम ने गर्मी का अहसास भी दिला दिया।
विज्ञापन

शहर में मंगलवार का दिन काफी अलग रहा। सुबह छाए बादलों को देखकर कोई अंदाजा नहीं लग सकता था कि कुछ घंटे बाद ही तेज धूप निकल आएगी लेकिन सुबह 11 बजे के करीब बारिश रुक गई। इसके बाद तेज धूप निकली, जो शाम तक जारी रही। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, पूरे दिन में 15.6 एमएम बारिश हुई। इसके साथ ही सीजन में अब तक 672 एमएम बारिश हो चुकी है। हालांकि अभी भी सामान्य से करीब 15 फीसदी कम है। बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिला और शहर का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य जितना ही रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन


आज भी छा सकते हैं बादल, हो सकती है बूंदाबांदी
चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है कि बुधवार को भी शहर के कुछ हिस्सों में बादल छा सकते हैं और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वीरवार को भी शहर में हल्के बादल छा सकते हैं लेकिन इसके बाद शहर में बारिश की संभावना कम है। हालांकि हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed