{"_id":"5bc24f6abdec22695873b8a7","slug":"153946094212-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई नार्थ जोन स्केटिंग में छाए रोलिंग टाइगर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई नार्थ जोन स्केटिंग में छाए रोलिंग टाइगर्स
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई नॉर्थ जोन स्केटिंग में छाए रोलिंग टाइगर्स
- हरियाणा स्टेट स्केटिंग में भी रखा दबदबा कायम
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। रोलिंग टाइगर्स अकादमी के स्केटर्स ने एक बार फिर अपना सिक्का जमाया है। इस बार अकादमी के स्केटर्स ने सीबीएसई नार्थ जोन चैंपियनशिप और हरियाणा स्टेट स्केटिंग चैंपियनशिप में अपना दबदबा कायम रखा है। अजनाला में हुई सीबीएसई जॉन स्केटिंग चैंपियनशिप और रोहतक में हुई हरियाणा स्कूल स्टेट स्केटिंग चैंपियनशिप में अकादमी के स्केटर्स ने 91 मेडल जीते। अकादमी के 42 स्केटर्स की सिलेक्शन नेशनल खेल प्रतियोगिता के लिए हुई है। अकादमी के कोच चंद्र सिंघल के अनुसार इन दोनों चैंपियनशिप में उल्लेखनीय प्रदर्शन देखने को मिला है। सीबीएसई की नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप आगामी माह छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित की जा रही है जबकि नेशनल स्कूल स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन दिसंबर में कर्नाटक के बेलगाम क्षेत्र में होगा। चंद्र सिंघल के अनुसार अकादमी के स्केटर्स इन दोनों चैंपियनशिप की तैयारी के लिए पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भी नेशनल चैंपियनशिप में अकादमी के स्केटर्स का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहेगा। अकादमी के कई खिलाड़ियों को उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन की बदौलत राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।