फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   जरोम्नास्टिक चैंपियनशिप के दूसरें दिन 15 जिलों से 5

जरोम्नास्टिक चैंपियनशिप के दूसरें दिन 15 जिलों से 5

Fri, 05 Oct 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
जरोम्नास्टिक चैंपियनशिप के दूसरें दिन 15 जिलों से 5
पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में चैंपियनशिप का आज अंतिम दिन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-3 के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांपलेक्स में वीरवार को इंटर सेंटर स्टेट जिमनास्टिक चैंपियनशिप के दूसरे दिन मुकाबला काफी रोचक रहा। इसमें 15 जिलों के 580 खिलाड़ी हिस्सा लिया, जिनमें यमुनानगर से 19, झज्जर से 47, पंचकूला से 50, अंबाला से 50, कुरुक्षेत्र से 36, करनाल से 61, पानीपत से 05, रोहतक से 65, रिबारी 38, फतेहाबाद से 25, सिरसा से 46, फरीदाबाद से 33, गुरुग्राम से 55, भिवानी से 45 और हिसार से 05 जिम्नास्टिकस ने भाग लिया। जिन्हें गाइड करने के लिए 50 खेल ऑफिसर्स की टीम का गठन किया गया है।


एरोबिक्स अंडर 12-14 में कनब व अनंदिता अव्वल
मल्टीपर्पज हाल में आयोजित चैंपियनशिप के दूसरे दिन तीन इवेंट आयोजित किए गए। इनमें आर्टिस्टिक, रिदमिक, एरोबिक्स इवेंट शामिल रहे। एरोबिक्स अंडर 12-14 में पंचकूला के कनव प्रथम, सिरसा से अर्शदीप दूसरे व झज्जर से गौरव तीसरे स्थान पर रहा। वही वुमन इंडविजिवल में पंचकूला की अनंदिता प्रथम , झज्जर की श्वेता दूसरे व गुरुग्राम से प्रग्या गौर तीसरे स्थान पर रही। वहीं मिक्स पेयर में पंचकूला के महक- कनव प्रथम, झज्जर से गौरव काजल दूसरे व रोहतक से प्रभात व गितांजली तीसरे स्थान पर रहे। ट्रियों में पंचकूला से अनंदिता, सोनाली, महक प्रथम, सिरसा से संदीप पंकज व जतिन दूसरे व झज्जर से निरवाला दीपिका व समीक्षा तीसरे स्थान पर रही। ग्रुप प्रतियोगिता में पंचकूला की याशवी, रिया ,नव्या, सारिका, श्रेया प्रथम स्थान पर रही। इसके अलावा गर्ल्स अंडर 15 आयुवर्ग में रोहतक पहले, करनाल दूसरे, अंबाला तीसरे स्थान पर रहा। इस मुकाबले में ऑल राउंड बेस्ट जिम्नास्ट का खिताब रोहतक की मुस्कान, अंबाला की कृतिका, रोहतक के प्रिंस को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed